Madhubani News : फाइनल मैच में झंझारपुर ने फुलपरास को हराया

Published at :21 Feb 2025 10:47 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : फाइनल मैच में झंझारपुर ने फुलपरास को हराया

क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में झंझारपुर नगर की टीम ने फुलपरास को पांच विकेट से हरा दिया.

विज्ञापन

झंझारपुर. ललित-कर्पूरी स्टेडियम में चल रहे अनुमंडल स्तरीय इनामी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में झंझारपुर नगर की टीम ने फुलपरास को पांच विकेट से हरा दिया. फाइनल मैच में झंझारपुर की टीम टॉस जीत कर फुलपरास टीम को बैटिंग करने का आमंत्रण दिया. इस दौरान फुलपरास ने निर्धारित 25 ओवर में 9 विकेट खोकर 151 रन बनाए. बल्लेबाजी करने पहुंची झंझारपुर नगर की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में से 21.2 ओवर में ही 5 विकेट खोकर जीत के लिए 152 रन बना लिये. इस तरह झंझारपुर की टीम ने 5 विकेट से फाइनल मैच जीत लिया. केशव पुजारा को बेहतरीन प्रदर्शन करने पर मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. झंझारपुर अनुमंडल स्तरीय इनामी क्रिकेट टूर्नामेंट में फाइनल मुकाबला समाप्त होने के बाद दोनों टीम को पुरस्कार प्रदान किया गया. विजेता टीम झंझारपुर नगर के कप्तान लक्ष्मण को मुख्य पार्षद बबीता शर्मा ने ट्रॉफी के साथ ही 51 हजार नकद पुरस्कार दिया. जबकि उपविजेता फुलपरास टीम के कप्तान आशुतोष सिंह को नप के कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार ने ट्रॉफी और 31 हजार नकद का पुरस्कार दिया. दोनों ही टीम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को निर्धारित ट्रॉफी एवं नकद पुरस्कार दिए गए. कमेंट्री राजकुमार, दीपक एवं आनंद लाला ने किया. जबकि अंपायरिंग ओमप्रकाश नटवर एवं विवेकानंद विक्की ने किया. कार्यक्रम में पूर्व मुख्य पार्षद बीरेंद्र नारायण भंडारी, बबलू शर्मा, फुले भंडारी, सुभाष केजरीवाल, सुधीर राय, दुर्गा राय, कैलाश भंडारी, अरुण कुमार, राजेंद्र प्रसाद, राघवेंद्र सिंह, पिंटू राय, प्रकाश शर्मा, रमेश राय, राजू मंडल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन