Madhubani News : करुणा गांव में दो घरों से जेवरात चोरी
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 20 Sep 2025 9:55 PM
करुणा गांव में शुक्रवार की रात दो घरों से तीन लाख से अधिक की जेवरात चोरी की घटना प्रकाश में आया है.
हरलाखी. करुणा गांव में शुक्रवार की रात दो घरों से तीन लाख से अधिक की जेवरात चोरी की घटना प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीड़ित खेदरु राउत ने कहा कि मेरे बड़ा पुत्र सपरिवार पंजाब में रहता है. उसके घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने कीमती सामान व जेवरात की चोरी कर ली. वहीं, अर्चना देवी ने कहा कि रात को खाना खाकर सो गयी. सुबह उठे तो देखा की छत के रास्ते चोर घुसकर बगल के दूसरे घर का ताला तोड़कर करीब दो लाख की जेवरात चोरी कर लिया था. इस संबंध में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि पुलिस घटना स्थल पर पहुंची थी. शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










