Madhubani News : नरहिया बाजार में सोना – चांदी की दुकान से लाखों के जेवर चोरी

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : नरहिया बाजार में सोना – चांदी की दुकान से लाखों के जेवर चोरी

रहिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नरहिया पुरानी बाजार में बीती रात सोना – चांदी की दुकान का दरवाजा तोड़कर चोरों ने तीन लाख रुपये के जेवर चुरा लिया.

विज्ञापन

फुलपरास. नरहिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नरहिया पुरानी बाजार में बीती रात सोना – चांदी की दुकान का दरवाजा तोड़कर चोरों ने तीन लाख रुपये के जेवर चुरा लिया. बताया जा रहा है कि नरहिया पुरानी बाजार स्थित स्वर्णकार ज्वेलर्स की दुकान में गुरुवार की देर रात चोर दरवाजा के निचले हिस्सा तोड़कर अंदर प्रवेश किया. दुकान से लगभग चार लाख के जेवर चोरी कर ले गये. घटना की सूचना पर दुकानदार दुकान पर आया तो दरवाजा का निचला हिस्सा टूटा हुआ देखा. चोरी होने की खबर बाजार में फैल गयी. चोरी की घटना से पीड़ित दुकानदार पप्पू कुमार ने इसकी जानकारी नरहिया थानाध्यक्ष को दी. इसके बाद थानाध्यक्ष निलेश कुमार ने सीमा सुरक्षा बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन की. घटना से पीड़ित दुकानदार ने चोरी होने की लिखित आवेदन नरहिया थाना को दिया है. थानाध्यक्ष निलेश कुमार ने आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि चोरी घटना की जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन