Madhubani News. 7 घंटे विलंब से चल रही जयनगर नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Nov 2024 10:17 PM
सभी स्पेशल ट्रेन तय समय से घंटों विलंब से चल रही है. रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के जयनगर नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 17 घंटे विलंब से चलने की सूचना है.
Madhubani News. मधुबनी. रेलवे ने पर्व त्योहार एवं लगन के बाद परदेश से घर आने एवं जाने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चार जोड़ी स्पेशल ट्रेन की सौगात जिला वासियों को दी है. विडंबना यह है कि सभी स्पेशल ट्रेन तय समय से घंटों विलंब से चल रही है. रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के जयनगर नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 17 घंटे विलंब से चलने की सूचना है. विलंब का आलम यह है, कि जयनगर नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन जो बीते शनिवार की रात 2:,30 बजे दिल्ली के लिए खुलने वाली थी. मिली जानकारी अनुसार रविवार वह ट्रेन शाम 4 बजे दरभंगा पहुंची. जयनगर पहुंचने के बाद नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी. वहीं जयनगर सियालदह स्पेशल ट्रेन दो घंटे बिलंब से खुली. ठंड के इस मौसम में स्पेशल ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पर रहा है. ऐसे में रेलवे की स्पेशल ट्रेन सेवा यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










