Madhubani News : मधेपुर टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय दो दिवसीय सम्मेलन का शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : मधेपुर टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय दो दिवसीय सम्मेलन का शुभारंभ

मधेपुर टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में सोशल साइंस एंड मैनेजमेंट वेलफेयर एसोसिएशन, जबलपुर (मध्य प्रदेश) के सहयोग से एक अंतरराष्ट्रीय दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन किया गया.

विज्ञापन

Madhubani News : मधेपुर. मधेपुर टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में सोशल साइंस एंड मैनेजमेंट वेलफेयर एसोसिएशन, जबलपुर (मध्य प्रदेश) के सहयोग से एक अंतरराष्ट्रीय दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन किया गया. इस सम्मेलन में भारत एवं विदेशों से आए शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं एवं विद्वानों ने एक साझा बौद्धिक मंच पर सहभागिता की. सम्मेलन का विषय “शिक्षा, व्यवसाय, मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान में उभरते रुझान एवं चुनौतियां” रहा, जिसमें समकालीन मुद्दों, नवाचारी प्रयोगों तथा बहुविषयक क्षेत्रों में भविष्य की दिशाओं पर सार्थक विमर्श किया गया. सम्मेलन की अध्यक्षता डॉ. सैफुल्लाह खानने ने की. जिन्होंने मुख्य वक्तव्य (की-नोट एड्रेस) प्रस्तुत किया. सम्मेलन का आयोजन डॉ. सुशील कुमार राय (संयोजक) के नेतृत्व में किया गया. जिसमें डॉ. विमलेश कुमार सिंह सचिव तथा डॉ. दिव्यांशु शेखर सह-संयोजक के रूप में शामिल रहे. इसके बाद महाविद्यालय के अध्यक्ष एवं ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (एलएनएमयू), दरभंगा के पूर्व सिंडिकेट सदस्य श्री सत्य नारायण अग्रवाल को सम्मान स्वरूप पुष्पगुच्छ भेंट किया गया. इस सम्मेलन में इटली, ग्रीस, ओमान, फिलीपींस तथा भारत सहित विभिन्न देशों के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विद्वानों की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे सम्मेलन की वैश्विक शैक्षणिक परिलक्षित हुई. सम्मेलन की शैक्षणिक कार्यवाही दो तकनीकी सत्रों में संपन्न हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन