ePaper

Madhubani News : बिहार बोर्ड की इंटर व मैट्रिक की सेंटअप परीक्षा शुरू

Updated at : 19 Nov 2025 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : बिहार बोर्ड की इंटर व मैट्रिक की सेंटअप परीक्षा शुरू

इंटर व मैट्रिक सेंटअप की परीक्षा बुधवार से शुरू हुई. यह दो पाली में हुई.

विज्ञापन

मधुबनी. इंटर व मैट्रिक सेंटअप की परीक्षा बुधवार से शुरू हुई. यह दो पाली में हुई. पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक व दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक आयोजित की गयी. प्रत्येक पाली में परीक्षार्थियों को 15 मिनट का कूल ऑफ टाइम दिया गया. जिसमें प्रश्नपत्र पढ़ने व उत्तर लिखने की योजना बनाने की अनुमति दी गयी, लेकिन लिखना शुरू नहीं किया जा सका. इंटर की पहली पाली में विज्ञान संकाय के फिजिक्स, फिलॉस्फी और एंटरप्रेन्योरशिप की परीक्षा ली गयी. दूसरी पाली में पॉलिटिकल साइंस, रसायनशास्त्र और अकाउंटेंसी की परीक्षा ली गयी. 20 नवंबर, गुरुवार को पहली पाली में गणित तथा वोकेशनल के ट्रेड पेपर-2 की परीक्षा होगी. जबकि दूसरी पाली में केमेस्ट्री और ट्रेड पेपर-1 निर्धारित है. 21 नवंबर, शुक्रवार को पहली पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा उन परीक्षार्थियों के लिए होगी जिन्होंने इसे भाषा विषय या अतिरिक्त विषय के रूप में लिया है. दूसरी पाली में विभिन्न भाषाओं हिंदी, उर्दू, मैथिली, संस्कृत, प्राकृत, मगही, भोजपुरी, अरबी, फारसी, पाली और बंगला विषय की परीक्षा ली जाएगी. 22 नवंबर शनिवार को पहली पाली में वोकेशनल के विभिन्न ट्रेड सिक्योरिटी, ब्यूटीशियन, टूरिज्म, रिटेल मैनेजमेंट, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, ब्यूटी एंड वेलनेस, टेलिकॉम और आईटी व आईटीईएस विषय की परीक्षा होगी. 24 नवंबर सोमवार को पहली पाली में कंप्यूटर साइंस, मल्टी मीडिया एंड वेब टेक, योगा एवं फिजिकल एजुकेशन, जबकि 25 नवंबर मंगलवार को एग्रीकल्चर, इकोनॉमिक्स, सोशियोलॉजी और हिस्ट्री विषयों की परीक्षा निर्धारित है. 26 नवंबर बुधवार को भाषा विषयों की दूसरी सूची की हिंदी, उर्दू, मैथिली, संस्कृत, प्राकृत, मगही, भोजपुरी, अरबी, फारसी, पाली और बंगला विषय की परीक्षा अतिरिक्त विषय समूह के अंतर्गत ली जाएगी. इसी दिन दूसरी पाली में साइकोलॉजी, म्यूजिक और होम साइंस की परीक्षा होगी. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि 27 नवंबर से 29 नवंबर 2025 तक इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षाएं प्लस टू स्कूल व कॉलेज स्तर पर होगी. मैट्रिक की सैद्धांतिक परीक्षा 22 नवंबर तक बोर्ड की ओर से जारी निर्देश के अनुसार सैद्धांतिक परीक्षाएं 22 नवंबर तक होगी. प्रायोगिक परीक्षा 24 नवंबर को ली जाएगी. मूल परीक्षा के अनुसार ही प्रश्न पत्र होगा. पहले दिन बुधवार को प्रथम पाली में मातृभाषा के तहत हिंदी, उर्दू, मैथिली, बंगला एवं द्वितीय पाली में द्वितीय भारतीय भाषा संस्कृत, अरबी, फारसी, भोजपुरी विषय की परीक्षा हुई. 20 नवंबर को प्रथम पाली में विज्ञान, द्वितीय पाली में गणित व दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए संगीत की परीक्षा होगी. 21 नवंबर को पहली पाली में सामाजिक विज्ञान, द्वितीय पाली में अंग्रेजी सामान्य विषय की परीक्षा होगी. 22 नवंबर को पहली पाली में ऐच्छिक विषय उच्च गणित, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, संस्कृत, अरबी, मैथिली व द्वितीय पाली में व्यावसायिक ट्रेड, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, ब्यूटिशियन, टूरिज्म आदि विषय की परीक्षा होगी. 24 नवंबर को प्रायोगिक परीक्षा के तहत प्रथम पाली में ललित कला, गृह विज्ञान, संगीत, नृत्य, द्वितीय पाली में सभी व्यावसायिक ट्रेड विषयों की प्रायोगिक परीक्षा होगी. डीईओ अक्षय कुमार पांडेय ने बताया कि सभी स्कूल प्रबंधन को पारदर्शी तरीके से परीक्षा लेने का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन