Madhubani News : बिजली चोरी के खिलाफ चला सघन अभियान, तीन उपभोक्ता धराये

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : बिजली चोरी के खिलाफ चला सघन अभियान, तीन उपभोक्ता धराये

क्षेत्र में बिजली चोरी पर रोक लगाने के उद्देश्य से सघन छापेमारी अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

लखनौर. क्षेत्र में बिजली चोरी पर रोक लगाने के उद्देश्य से सघन छापेमारी अभियान चलाया गया. यह कार्रवाई विद्युत अधीक्षण अभियंता व कार्यपालक अभियंता झंझारपुर के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने की. दल में सहायक विद्युत अभियंता मधेपुर नीरज कुमार, कनीय विद्युत अभियंता लखनौर रंजीत कुमार, पवन कुमार एवं ललित महतो शामिल थे. छापेमारी की शुरुआत तमुरिया रेलवे स्टेशन के समीप नंदे नगर से की गयी. यहां महावीर मुखिया के घर की जांच में पता चला कि पूर्व से 18,002 रुपये बकाया होने पर विभाग की ओर से विद्युत संबंध विच्छेद कर दिया गया था. बावजूद इसके बिना आरसी कटवाए अवैध रूप से बिजली का उपयोग किया जा रहा था. दूसरे मामले में सोनरे गांव स्थित मो. जाकिर के घर में भी छापेमारी की गई. यहां 22,746 रुपये का बकाया था और बिना अनुमति बिजली उपभोग जारी था. तीसरे मामले में सोनरे बोदइ गांव के दसई राम के घर जांच की गयी. दसई राम की मृत्यु के बाद उनका पुत्र मुन्ना राम घरेलू परिसर में बिजली उपयोग कर रहा था. इनके ऊपर 3,395 रुपये का बकाया था. लेकिन मीटर से पूर्व बाईपास कर चोरी की जा रही थी. प्रखंड क्षेत्र में चल रही इस सघन कार्रवाई से उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है. थानाध्यक्ष कार्तिक भगत ने कहा कि जांचोपरांत आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन