Madhubani News : तीन दिनों के भीतर संपूर्ण प्रभार सौंपने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : तीन दिनों के भीतर संपूर्ण प्रभार सौंपने का निर्देश

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय दोनवारी के प्रभारी प्रधानाध्यापक को तीन दिनों के अंदर वरीय शिक्षक को वित्तीय सहित संपूर्ण प्रभार सौंपने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

बाबूबरही. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय दोनवारी के प्रभारी प्रधानाध्यापक को तीन दिनों के अंदर वरीय शिक्षक को वित्तीय सहित संपूर्ण प्रभार सौंपने का निर्देश दिया है. बता दें कि प्राथमिक विद्यालय मधवापुर के बेसिक ग्रेड शिक्षक रामभरोस राम का प्रोन्नति वर्ष 2023 में स्नातक ग्रेड में कर इनका स्थानांतरण उत्क्रमित मध्य विद्यालय दोनवारी बाबूबरही किया गया. स्थानांतरण के उपरांत शिक्षक रामभरोश उक्त विद्यालय में 13 फरवरी 2024 को योगदान दिये. लेकिन पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक ने प्रभार नहीं दिया. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर एक वर्षों से अवहेलना करते हुये पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक ने प्रभार नहीं दिया. शिकायत पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए तीन दिनों के अंदर वरीय शिक्षक को वित्तीय सहित संपूर्ण प्रभार सौंपने का निर्देश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन