Madhubani News : स्वीप वारियर्स ने रंगोली के जरिये मतदान के लिए किया प्रेरित

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 19 Oct 2025 9:59 PM

विज्ञापन

समाहरणालय परिसर में स्वीप वारियर्स प्रेरणा, आरती, पूनम, कामना, पूजा, डॉ. अभिषेक, मनोहर कुमार झा ने आकर्षक रंगोली बनायी.

विज्ञापन

मधुबनी. बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता जागरूकता अभियान को गति देते हुए रविवार को समाहरणालय परिसर में स्वीप वारियर्स प्रेरणा, आरती, पूनम, कामना, पूजा, डॉ. अभिषेक, मनोहर कुमार झा ने आकर्षक रंगोली बनायी. इसके माध्यम से सभी मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया गया. कार्यक्रम के दौरान रंगोली में मतदान करें, देश गढ़ें” व “हर वोट, लोकतंत्र की ताकत” जैसे प्रेरक संदेशों को प्रदर्शित किया गया. इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता का वोट अमूल्य है. सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें व 11 नवंबर को अपने मतदान केंद्र पर जाकर अपना मत अवश्य डालें. जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान के लिए जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैयार है. उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे निर्भय होकर मतदान केंद्रों पर पहुंचें और लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाएं. स्वीप नोडल पदाधिकारी परिमल कुमार ने कहा कि इस तरह की रचनात्मक गतिविधियां मतदाता जागरूकता का प्रभावी माध्यम है और इससे जनसामान्य में मतदान के लिए सकारात्मक वातावरण बनता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन