Madhubani News : अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी ने झंझारपुर उपकारा का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी ने झंझारपुर उपकारा का किया निरीक्षण

अनुमण्डल न्यायिक दंडाधिकारी आनंद राज के नेतृत्व में उपकारा झंझारपुर में जेल का निरीक्षण किया गया.

विज्ञापन

झंझारपुर. अनुमण्डल न्यायिक दंडाधिकारी आनंद राज के नेतृत्व में उपकारा झंझारपुर में जेल का निरीक्षण किया गया. इस दौरान न्यायाधीश ने जेल अधीक्षक राकेश कुमार सिंह को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. मौके पर न्यायाधीश ने कारा अस्पताल, बंदी वार्ड, पाकशाला तथा महिला खंड की भ्रमण व पूछताछ की. कारा अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने न्यायाधीश को पौधा देकर स्वागत किया. निरीक्षण के समय अधीक्षक के साथ-साथ प्रभारी उपाधीक्षक मुकुंद माधव त्रिवेदी, कारा चिकित्सक डॉ. नीरज सिंह, लिपिक श्रवण कुमार, उच्च कक्षपाल रंजीत कुमार, प्रवीण कुमार व अन्य जेल कर्मी मौजूद रहे. वहीं, दूसरी ओर संसीमित 35 बंदियों का आरएसइटीटीआई की ओर से ””””मतस्य पालन”””” का प्रशिक्षणोपरांत परीक्षा ली गई. प्रशिक्षक के रुप में शिवम कुमार मौजूद थे. जिसमें निदेशक अमरेंद्र मिश्रा एवं उनकी टीम, अधीक्षक राकेश कुमार सिंह, प्रभारी उपाधीक्षक मुकुंद माधव त्रिवेदी, लिीपिक श्रवण कुमार, प्रभारी उच्च कक्षपाल रंजीत कुमार, प्रवीण कुमार व अन्य जेल कर्मी मौजूद रहे. प्रशिक्षणार्थी बंदी श्याम सुन्दर महतो, महेश कुमार सिंह, अनिल कुमार भारती, अनोज कुमार यादव, सौरभ रंजन, हीरालाल राय, रवि साह, सरोज यादव, संतोष कुमार यादव, राजीव कुमार यादव एवं अन्य बंदी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन