जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने नवनिर्मित जी प्लस 5 टेन कोर्ट भवन का किया निरीक्षण, दिए दिशा - निर्देश

21 करोड़ पांच लाख 49 हजार 397 रुपये की लागत से नवनिर्मित जी प्लस 5 टेन कोर्ट भवन का निरीक्षण किया.
बेनीपट्टी. जिला एवं अनामिका टी ने शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में तकरीबन 21 करोड़ पांच लाख 49 हजार 397 रुपये की लागत से नवनिर्मित जी प्लस 5 टेन कोर्ट भवन का निरीक्षण किया. इस क्रम में उन्होंने ग्राउंड फ्लोर सहित छह मंजिल के टेन कोर्ट भवन के सभी मंजिलों पर पहुंचकर निर्माण कार्य का जायजा लिया. उन्होंने प्लस फाइव टेन भवन के इजलास कक्ष, कुर्सी, फायर फाइटिंग, टाइल्स, इलेक्ट्रिकल, उपकरण, फर्नीचर कोर्ट भवन में बिजली आपूर्ति व्यवस्था, शौचालय, पेयजल, प्रवेश व निकास द्वार, हाजत, बाथरुम व लिफ्ट सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेकर उसके संबंध में अभियंता से विस्तृत जानकारी प्राप्त की. इसके अलावे जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने नये वकालतखाना भवन का भी निरीक्षण किया. इसके बाद व्यवहार न्यायालय परिसर में लगाये गये राष्ट्रीय लोक अदालत का भी निरीक्षण कर लोक अदालत की कार्यवाही पर संतोष व्यक्त किये. निरीक्षण के उपरांत भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता विजय कुमार को कई आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए उसे अनुपालन सुनिश्चित करने की हिदायत दिए. मौके पर मधुबनी न्यायालय के एडीजे अनूप कुमार सिंह, व्यवहार न्यायालय बेनीपट्टी के प्रथम न्यायाधीश मनीष रंजन, मुंसिफ सह न्यायिक दंडाधिकारी मो. शोएब, अधिवक्ता संघ के महासचिव राजदेव प्रसाद, अधिवक्ता संजीव कुमार मिश्र, रंजीत कुमार मिश्र, धनंजय कुमार व कनीय अभियंता बबलू कुमार सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मी भी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




