Madhubani News : नए साल के पहले दिन शिक्षक को विद्यालय बुलाना अमानवीय

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 02 Jan 2026 10:07 PM

विज्ञापन

बिहार के सभी जिलों में ठंड के कारण विद्यालय में बच्चों का पठन पाठन स्थगित है, तो शिक्षकों को नये साल के पहले दिन विद्यालय बुलाकर विभाग को क्या हासिल हुआ.

विज्ञापन

मधुबनी. शिक्षक को तनावमुक्त रख कर ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की उम्मीद की जा सकती है, जब बिहार के सभी जिलों में ठंड के कारण विद्यालय में बच्चों का पठन पाठन स्थगित है, तो शिक्षकों को नये साल के पहले दिन विद्यालय बुलाकर विभाग को क्या हासिल हुआ. शिक्षक नेता ब्रह्मदेव यादव ने पठन पाठन स्थगन के बावजूद भीषण ठंड में वर्ष के पहले दिन शिक्षकों को विद्यालय जाने के लिए आदेश निर्गत करने के शिक्षा विभाग के निर्णय का प्रतिकार करते हुए कहा कि विभाग का यह निर्णय अमानवीय है. विद्यालय में बच्चों का पठन पाठन होता तो आम जन में भी अच्छा संदेश जाता. बच्चे विद्यालय जाते तो अपने गुरु से आशीष प्राप्त करते. पर ठंड को लेकर बच्चों को विद्यालय नहीं जाने का आदेश निर्गत है. भीषण ठंड और नए साल के पहले दिन शिक्षक को विद्यालय नहीं जाने का आदेश शिक्षा विभाग को निर्गत करना चाहिए था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन