Madhubani News : जनसंपर्क अभियान चला योजनाओं की दी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : जनसंपर्क अभियान चला योजनाओं की दी जानकारी

भाजपा महिला मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रमिला पूर्व सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने डोर टू डोर संपर्क स्थापित कर योजना की जानकारी दी.

विज्ञापन

खजौली. खजौली विधान सभा क्षेत्र के पश्चिमी मंडल में शनिवार को भाजपा के विधान सभा संयोजक एवं कार्यकारणी सदस्य हरीश चंद्र शर्मा एवं भाजपा महिला मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रमिला पूर्व सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने डोर टू डोर संपर्क स्थापित कर योजना की जानकारी दी. विधान सभा संयोजक ने कहा कि केंद्र सरकार बिहार में प्रत्येक घर से एक महिला को स्वरोजगार के लिए दस हजार रुपये देगी. 6 माह बाद 50 पैसे प्रति सैकड़ा पर दो लाख रुपये की ऋण की मुहैया कराया जाएगा. उज्ज्वला योजना के तहत गरीब परिवार को मुफ्त में गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत कार्ड एवं राज्य सरकार द्वारा सभी प्रकार के पेंशन, 125 यूनिट बिजली मुफ्त, श्रमिकों को पोशाक सहायता राशि सहित अन्य विकास योजनाओं की जानकारी दी. मौके पर भाजपा महिला मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रमिला पूर्व, दिलीप झा, लक्ष्मी देवी, नूतन देवी सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन