Madhubani News : स्वदेशी अपनाओ की पहल के लिए उद्योग विभाग आया आगे

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 26 Sep 2025 10:36 PM

विज्ञापन

जिले में स्वदेशी अपनाओ अभियान के लिए उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव ने जिला पदाधिकारी को जरूरी निर्देश दिया है.

विज्ञापन

मधुबनी. जिले में स्वदेशी अपनाओ अभियान के लिए उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव ने जिला पदाधिकारी को जरूरी निर्देश दिया है. अपर मुख्य सचिव ने अपने पत्र में कहा है कि सेवा पर्व के दौरान मास मोबलाइजेशन कैंपेन कार्यक्रम में स्वदेशी अपना अभियान को शामिल किया गया है. स्वदेशी अपनाओ अभियान के तहत राज्य में स्वदेशी उत्पादों को सभी लोगों तक उपलब्ध कराने व उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने की योजना है. जिसके तहत जिला स्तर पर कई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. जिला उद्योग केंद्र बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड एवं केवीआइसी से खादी वस्त्रों तथा उसके हस्त निर्मित स्वदेशी उत्पादों पर 21 सितंबर से पूरे त्योहार के सीजन अर्थात 31 अक्टूबर तक 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी. तीनों संस्थानों के सहयोग से प्रत्येक जिला में खादी एवं हस्त निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगायी जाएगी. जिसमें भारत के ऐतिहासिक धरोहर एवं बिहार की माटी की पहचान को भी प्रदर्शित किया जाएगा. दुर्गा पूजा के अवसर पर जिले में कम से कम तीन बड़े आकर्षक पंडालों के पास उद्योग विभाग का एक पंडाल लगाया जाएगा. जिसमें खादी वस्त्र, खादी उत्पाद, हस्त निर्मित वस्तुएं एवं एक जिला एक उत्पाद से संबंधित वस्तुएं 50 प्रतिशत आकर्षक छूट के साथ दी जाएगी. पंडाल को भारतीय और बिहार की विरासत एवं परंपरा के प्रदर्शनी के आधार पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में क्रमशः 25 हजार, 15 हजार एवं 5 हजार रुपये दी जाएगी. टेंट के निर्माण के लिए प्रति टेंट एक लाख का आवंटन किया गया है. टेंट दशहरा से छठ पूजा तक लगाया जाएगा. मेला खत्म होने के बाद टेंट को दूसरे भीड़-भाड़ वाले केंद्र पर शिफ्ट कर दिया जाएगा. टेंट लगाने एवं पुरस्कार वितरण में खर्च होने वाली राशि का वहन बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड पटना द्वारा महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र को उपलब्ध कराई गई राशि से किया जाएगा. स्कूल व कॉलेज में भविष्य में आत्मनिर्भर भारत बनने के संबंध में क्विज और डिबेट का आयोजन किया जाएगा. विद्यार्थियों से स्थानीय समस्याओं का निदान एवं सुझाव से आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ने में सहायक होगा. इसका उद्देश्य स्थानीय उद्योग एवं हस्तशिल्प को प्रोत्साहित करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन