भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का 27वां स्थापना दिवस मनाया गया

Updated:
विज्ञापन
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के 27 वा स्थापना दिवस पर बैठक

मधुबनी में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने अपना 27वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया. इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया.

विज्ञापन

Madhubani News: भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के 27वें स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को जयनगर स्थित महिला महाविद्यालय परिसर में मधुबनी जिला इकाई के बैनर तले बैठक आयोजित की गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार प्रदेश अध्यक्ष प्रो. जगदीश प्रसाद ने की.

पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कार्यक्रम के दौरान संगठन के राष्ट्रीय संयोजक एवं संस्थापक डॉ. भगवान प्रसाद उपाध्याय के नाम पर महाविद्यालय परिसर में बेलपत्र और अशोक का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया.

संगठन की मजबूती पर दिया गया जोर

बैठक को संबोधित करते हुए जिला महासचिव सुरेश कुमार गुप्ता ने संगठन को मजबूत बनाने, सभी सदस्यों से एकजुट रहने और समय पर सदस्यता कार्ड का नवीनीकरण कराने की अपील की. उन्होंने जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया.

जिला अध्यक्ष मनीष सिंह यादव ने कहा कि संगठन पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है और पत्रकारों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय होने पर संगठन प्रभावी ढंग से आवाज उठाएगा.

कोषाध्यक्ष सहित अन्य वक्ताओं ने भी संगठन की मजबूती और पत्रकारों की एकजुटता पर अपने विचार रखे.

बड़ी संख्या में सदस्य रहे उपस्थित

बैठक में गोविंद जोशी, पंकज कुमार, संतु नायक, सचिन कुमार कसेरा, मनोज पांडे, जवाहर मंडल, पुरुषोत्तम कुमार महतो सहित कई सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए.

कार्यक्रम में प्रो. जगदीश प्रसाद यादव, मनीष सिंह यादव, पवन महतो, सुरेश कुमार गुप्ता (संजू), रोहित कामत, संजय तिवारी समेत बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Raman Kumar Mishra

लेखक के बारे में

By Raman Kumar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन