Madhubani News : करवा चौथ पर्व पर खरीदारी के लिए बाजारों में बढ़ी चहल पहल

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : करवा चौथ पर्व पर खरीदारी के लिए बाजारों में बढ़ी चहल पहल

सुहागिन महिलाओं का पावन पर्व करवा चौथ धूमधाम से शुक्रवार को मनाया जाएगा.

विज्ञापन

बिस्फी. सुहागिन महिलाओं का पावन पर्व करवा चौथ धूमधाम से शुक्रवार को मनाया जाएगा. पर्व के लिए सिमरी, परसौनी, बिस्फी, औसी सहित आसपास के बाजारों में विशेष रौनक है. महिलाएं पूजन सामग्री व शृंगार के सामान की खरीदारी में जुटी हैं. बाजारों में रंग-बिरंगी करवा चौथ की चलनियां, धार्मिक पुस्तकें, पूजन सामग्री और श्रृंगार के नए-नए सामानों की भरमार है. दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपनी दुकानों को विशेष रूप से सजाया है. नूरचक, घजवा, परसौनी बाजार जैसे सभी प्रमुख बाजारों में खूब चहल-पहल है. इस पारंपरिक पर्व के बदलते स्वरूप पर सिमरी निवासी कुमार गिफ्ट संचालक राजेश ठाकुर ने बताया कि पहले केवल मिट्टी के करवे ही बनाए और बेचे जाते थे. हालांकि, अब फैशन के दौर में आकर्षक डिजाइनों वाले प्लास्टिक और स्टील के करवे भी बाजारों में उपलब्ध हैं. जिससे पारंपरिक करवा बनाने वालों की बिक्री प्रभावित हुई है. करवा चौथ पर्व नजदीक आते ही ब्यूटी पार्लरों में भी महिलाओं की भीड़ बढ़ गयी है. पार्लर संचालिका सोनी कुमारी ने जानकारी दी कि करवा चौथ के मौके पर महिलाओं की संख्या काफी बढ़ जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन