ePaper

Madhubani News : उपकारा की दीवार को पांच फीट और ऊंचा करें : डीएम

Updated at : 27 Apr 2025 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : उपकारा की दीवार को पांच फीट और ऊंचा करें : डीएम

झंझारपुर उपकारा की सुरक्षा अंकेक्षण रिपोर्ट डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने महानिरीक्षक कारा व सुधार सेवाओं को भेजी है.

विज्ञापन

मधुबनी. झंझारपुर उपकारा की सुरक्षा अंकेक्षण रिपोर्ट डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने महानिरीक्षक कारा व सुधार सेवाओं को भेजी है. डीएम ने रिपोर्ट में कहा है कि उपकार झंझारपुर की सुरक्षा के लिए 18 फीट ऊंची पेरिमीटर दीवार बनी हुई है. कारा अधीक्षक ने बताया है कि पेरिमीटर दीवार के अंदर व बाहर गश्ती पथ बनायी जानी है. इसके लिए निकट भविष्य में विभाग से आवंटन मिलने की संभावना है. इससे पेरिमीटर दीवार की ऊंचाई लगभग 2 फीट कम हो जाएगी. नियमानुसार पैरामीटर दीवार की ऊंचाई 5 फीट अधिक बढ़ाने की आवश्यकता है. इस संबंध में कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग भवन प्रमंडल मधुबनी को शीघ्र प्राक्कलन तकनीकी स्वीकृति के साथ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. पेरिमीटर वालों के ऊपर कटीले तार की घेराबंदी नहीं की गयी है. कारा की सुरक्षा के लिए पेरिमीटर वाल के ऊपर कटीले तार के घेराबंदी आवश्यक है. कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग भवन प्रमंडल मधुबनी को प्राक्कलन निर्माण कर तकनीकी स्वीकृति के साथ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. कारा के पेरिमीटर वाल के अंदर एवं बाहर गश्ती पथ नहीं पाया गया. कारा अधीक्षक द्वारा बताया गया कि इस कार्य को कराने के लिए कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण प्रमंडल के द्वारा प्राक्कलन तैयार कर तकनीकी स्वीकृति के साथ विभाग को उपलब्ध करा दी गयी है. कार्यपालक अभियंता ने 66 लाख रुपए के आवंटन की मांग कारा विभाग से की है. कारा में चार वाच टावर निर्मित है. वाच टावर के बीच की दूरी इतनी नहीं है कि दो टावरों के बीच अन्य वाच टावर का निर्माण किया जा सके. सभी बंदी कक्षों के भवन, खिड़की, दरवाजे की स्थिति की समीक्षा की गयी. कारा अधीक्षक ने बताया कि मरम्मत के लिए विभाग की ओर से आवंटन प्राप्त है. सभी कक्षों की खिड़की, दरवाजे, छड़ों की मरम्मत की जाएगी. इसके अलावे ऊपरी तल के कक्ष में रेलिंग पर ग्रिलिंग की जानी है. इसके लिए आवंटन उपलब्ध है. कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग भवन प्रमंडल मधुबनी ने बताया कि काम पूररा करने के लिए टेंडर किया गया है. कारा के अंदर किसी बंदी के पलायन की संभावना के संबंध में काराधीक्षक से पृक्षा की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि इस कारा से अब तक इस प्रकार की कोई घटना घटित नहीं हुई है. पेरिमीटर वालों की ऊंचाई बढ़ाएं जाने की आवश्यकता है इसके लिए कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग को शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. कारा परिसर में प्रकाश की उपलब्धता की समीक्षा के क्रम में अधीक्षक द्वारा बताया गया कि कारा के अंदर एवं बाह्य परिसर में प्रकाश की व्यवस्था के लिए वेपर लाइट, हैलोजन, ड्रैगन लाइट, जनरेटर उपलब्ध है. दो हाई मास्क लाइट लगाए जाने की आवश्यकता है. इस संबंध में कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल मधुबनी से पत्राचार किया गया है. कार्यालय अभियंता भवन निर्माण विभाग भवन प्रमंडल मधुबनी को शीघ्र तकनीकी स्वीकृति प्राप्त प्राक्कलन तैयार कर विभाग को भेजने का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन