Madhubani News : एमएमसीएच में क्लिनिकल लैबरेटरी प्रैक्टिस वर्क शॉप का उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : एमएमसीएच में क्लिनिकल लैबरेटरी प्रैक्टिस वर्क शॉप का उद्घाटन

प्रबंध निदेशक तौसीफ अहमद ने मधुबनी मेडिकल कॉलेज में गुड क्लिनिकल लैबरेटरी प्रैक्टिस का वर्क शॉप का उद्घाटन किया.

विज्ञापन

मधुबनी. प्रबंध निदेशक तौसीफ अहमद ने मधुबनी मेडिकल कॉलेज में गुड क्लिनिकल लैबरेटरी प्रैक्टिस का वर्क शॉप का उद्घाटन किया. वर्क शॉप में तौसीफ अहमद ने कहा कि गुड क्लिनिकल लैबरेटरी प्रैक्टिस प्रयोगशालाओं के लिए है जो नैदानिक परीक्षणों के नमूनों का विश्लेषण करती हैं. यह सुनिश्चित करने के लिए कि वे परिणाम विश्वसनीय एवं पुन: उत्पादनीय और ऑडिट करने योग्य हो. इसका मुख्य उद्देश्य नैदानिक परीक्षणों से प्राप्त डेटा की अखंडता गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करना है. उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इन दिशा निर्देशों को व्यापक रुप से प्रसारित किया है. ताकि विकासशील देशों में नैदानिक परीक्षणों में प्रयोगशालाओं की गुणवत्ता में सुधार हो सके .इस कार्यक्रम मे निदेशक आसीफ अहमद ने कहा कि अपने जिला वासीयों को मेडिकल के क्षेत्र मे सारी सुविधाएं अपने कॉलेज मे मिलेगी. कार्यक्रम मे कार्यकारी निदेशक असीम ज़फर गजाली प्रभारी प्राचार्य डॉ. साजिद हुसैन, विभाग के अध्यक्ष माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेंट डॉ. मानस सरकार और अन्य सभी डॉक्टर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन