Madhubani News : पंसस की बैठक में किसानों व नौजवानों की समस्याओं से गूंजता रहा सदन

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : पंसस की बैठक में किसानों व नौजवानों की समस्याओं से गूंजता रहा सदन

प्रखंड पंचायत समिति की सामान्य बैठक प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रमुख प्रमिला देवी की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

लदनियां. प्रखंड पंचायत समिति की सामान्य बैठक प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रमुख प्रमिला देवी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पंचायत समिति सदस्य मनोज कुमार यादव ने किसानों एवं नौजवानों की मूलभूत समस्याओं से सदन को अवगत कराया. उन्होंने पशु में फैले रोग का मामला, किसानों को ट्रांसफॉर्मर जलने से बाधित सिंचाई व्यवस्था, नौजवानों में नशे की बढ़ती लत का मामले. समस्याओं से सदन गूंजता रहा. मौके पर पशुपालन पदाधिकारी के बैठक से अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जतायी. किसानों के लिए लगाये गए ट्रांसफार्मर जलने से हो रही परेशानी को लेकर विद्युत कनीय अभियंता से इसे शीघ्र दूर करने की मांग की. उन्होंने कहा कि किसान अकाल के दौड़ से गुजर रहा है इन हालातों में विद्युत विभाग की तत्परता जरूरी है. पंसस मोजहिरुल हक ने नंगे तार एवं विद्युत पोल के अभाव की समस्या को सदन में रखा. मुखिया नवीन कुमार यादव ने महुलिया चौक से उत्तर की ओर जाने वाली सड़क में बांस बल्ले से हो रहे विद्युत आपूर्ति को यथाशीघ्र दूर करने का मामला उठाया. मनोज कुमार यादव ने किसानों को राजस्व महा अभियान के दौरान वंशावली बनाने में हो रही परेशानी को दूर करने की मांग सीओ से की. दूसरी ओर पंसस श्रवण कामत ने कहा कि वोटर लिस्ट में जिस तरह दूध का दूध एवं पानी का पानी की तरह हुए सुधार हुआ है उसी तरह किसानों की जमीन समस्या दूर करने की मांग अंचलाधिकारी से की. उन्होंने किसानों की मेहनत से लगाये गए फसल का हो रहे नुकसान से बचाने के लिए पानी की उपलब्धता पर भी जोर दिया. दूसरी ओर उप प्रमुख ध्रुव नारायण महतो ने प्रखंड को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने की मांग रखी. बैठक में प्रमुख प्रमिला देवी, उपप्रमुख ध्रुव नारायण महतो, बीडीओ सह कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार ठाकुर, सीओ कुमार राजीव रंजन, प्रशिक्षु बीएओ विन्दन कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमार अमन, सीडीपीओ सौरभ प्रसाद, बीपीआरओ , पंसस कपिलदेव यादव, मो. मोजाहिरुल हक, श्रवण कुमार, दिलीप कुमार यादव, कौशल किशोर, मुखिया नवीन कुमार यादव, अशोक मंडल समेत कई प्रतिनिधि एवं कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन