Madhubani News : पीएम के जन्म दिन पर एमएमसीएच में स्वास्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम शुरू

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : पीएम के जन्म दिन पर एमएमसीएच में स्वास्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 75वें जन्मदिन के अवसर पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत की गयी.

विज्ञापन

मधुबनी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 75वें जन्मदिन के अवसर पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत की गयी. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से यह अभियान महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गयी है. एमएमसीएच के मार्गदर्शन मे शुरू इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य जांच, मातृ और शिशु देखभाल, जागरूकता और व्यवहार परिवर्तन पर विशेष जोर दिया गया है. इस अवसर पर मधुबनी मेडिकल कॉलेज की तरफ से एक शिविर का आयोजन किया गया. जिसका उदंघाटन सांसद डॉ. फैयाज अहमद ने किया. शिविर में कॉलेज के प्रबंध निदेशक तौसिफ अहमद ने कहा की वे पूरा योगदान इस अभियान को सफल बनाने में देंगे. इस अवसर पर कॉलेज के निदेशक आसिफ अहमद ने कहा कि जिला के लोग अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर में आएं. इस अभियान में मधुबनी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. साजिद हूसैन और अस्पताल के मेडिसिन, सर्जरी, कान और स्त्री रोग विशेषज्ञ मौजूद रहे. अभियान के तहत पूरे क्षेत्र में अधिक से स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे, जिसमें मधुमेह, उच्च रक्तचाप, एनीमिया और क्षय रोग की स्क्रीनिंग और जांच की जाएगी. अभियान का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ पोषण और स्वच्छता के बारे में भी जागरूक करना है. रक्तदान और स्वास्थ्य अभियान के दौरान स्वैच्छिक रक्तदान को भी प्रोत्साहित किया जाएगा. स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाकर सशक्त समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण करना है. यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन