Madhubani: हरलाखी में NH-227 पर ई-रिक्शा की ठोकर से दो घायल, चालक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त में ई रिक्शा चालक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मधुबनी के हरलाखी थाना क्षेत्र में एनएच-227 पर ई-रिक्शा की टक्कर से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए चालक को पकड़ा और उसी ई-रिक्शा से घायलों को अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

मधुबनी: हरलाखी थाना क्षेत्र के कसेरा गांव स्थित एनएच-227 पर ई-रिक्शा की ठोकर से दो लोग जख्मी हो गये. हादसे के बाद भाग रहे ई-रिक्शा चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. मामले में कसेरा गांव निवासी सागर कुमार झा ने पोतगाह गांव निवासी ई-रिक्शा चालक सुशील यादव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

उमगांव से पैदल लौट रहे थे दोनों

प्राथमिकी में सागर कुमार झा ने बताया है कि बीते शुक्रवार को वह अपने साथी अनिल कुमार झा के साथ उमगांव से हार्डवेयर का सामान लेकर पैदल अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान कसेरा गांव के पास एनएच-227 पर ई-रिक्शा चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए दोनों को ठोकर मार दी.

हादसे में अनिल कुमार झा मौके पर ही बेहोश हो गये, जबकि दोनों जख्मी हो गये. घटना के बाद ई-रिक्शा चालक भागने लगा, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया.

उसी ई-रिक्शा से घायलों को पहुंचाया अस्पताल

स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ने के बाद उसी ई-रिक्शा से दोनों जख्मियों को सीएचसी उमगांव पहुंचाया. वहां घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. सीएचसी उमगांव में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों घायलों को रेफर कर दिया.

चालक को भेजा गया जेल

हरलाखी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मामले में गिरफ्तार ई-रिक्शा चालक सुशील यादव को जेल भेज दिया गया है. पुलिस प्राथमिकी के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

यह भी पढ़ें

मधुबनी में जमीन मिलने की अफवाह से जुटीं महिलाएं, 8 साइबर कैफे संचालकों को SDO ने दी चेतावनी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन