कृषि कार्यालय में हुई बैठक, फलदार पौधों और मखाना खेती की दी गई जानकारी
प्रखंड कृषि कार्यालय में आयोजित बैठक में कृषि अधिकारियों ने फलदार वृक्षों और मखाना की खेती को बढ़ावा देने पर ज़ोर दिया. आधुनिक तकनीक, खासकर ड्रोन के इस्तेमाल से कीटनाशक छिड़काव के फायदों पर विस्तृत चर्चा हुई.
Makhana farming: प्रखंड कृषि कार्यालय पंडौल के सभागार में कृषि सलाहकारों और कृषि विभाग के कर्मियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में कृषि अभियंत्रण के उपनिदेशक संजय कुमार, पौधा संरक्षण के उपनिदेशक राधेश्याम कुमार, जिला उद्यान पदाधिकारी नीरज झा सहित कई वरीय पदाधिकारी शामिल हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी कोमल कुमारी ने की.
Agriculture Office Meeting: फलदार वृक्ष, मखाना खेती और कृषि अभियंत्रण पर विस्तृत चर्चा
बैठक के दौरान कृषि अभियंत्रण के उपनिदेशक संजय कुमार ने उपस्थित कर्मियों और किसानों को कृषि अभियंत्रण के बारे में विस्तार से जानकारी दी. इसके साथ ही उन्होंने फलदार वृक्षों और मखाना की खेती को बढ़ावा देने के संबंध में भी महत्वपूर्ण बातें साझा की. उन्होंने आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर जोर देते हुए ड्रोन के जरिए फसलों पर कीटनाशक या उर्वरक के छिड़काव से होने वाले फायदों के बारे में भी विस्तार से बताया.
बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मी और किसान रहे मौजूद
इस समीक्षा बैठक में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक अनिल कुमार, कृषि समन्वयक मनोज कुमार, संजीव कुमार, अमरेंद्र कुमार, मनोज कुमार अकेला, रामसेवक यादव, सहायक तकनीकी प्रबंधक प्रदीप कुमार चौधरी, प्रीती चौधरी और कृषि सलाहकार मिथिलेश कुमार सिंह, राम अशीष मोची, दिलीप कुमार गुप्ता, गणेश पासवान सहित दर्जनों कृषि विभाग के कर्मी और स्थानीय किसान उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें... समस्तीपुर में रेलवे क्राॅसिंग का बूम तोड़कर भाग रहा ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार, वाहन जब्त
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए