Harlakhi: इंडो-नेपाल बॉर्डर पर 60 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक से ला रहा था शराब

Updated:
विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त में शराब तस्कर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हरलाखी में इंडो-नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी के जवानों ने 60 बोतल शराब के साथ एक तस्कर को पकड़ा है. गिरफ्तार तस्कर जगदीश सहनी बाइक से शराब ला रहा था. उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है.

विज्ञापन

मधुबनी: हरलाखी में इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तैनात 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की बीओपी महादेवपट्टी के जवानों ने 60 बोतल शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान हरलाखी थाना क्षेत्र के उमगांव निवासी जगदीश सहनी के रूप में हुई है. कार्रवाई के दौरान एसएसबी जवानों ने बाइक भी पकड़ी.

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर सीमा स्तंभ 283 के पास लगाया नाका

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसएसबी जवानों को नेपाल से शराब लाये जाने की गुप्त सूचना मिली थी. इसके आधार पर जवानों ने सीमा स्तंभ संख्या 283 से करीब 100 मीटर की दूरी पर नाका लगाया.

इसी दौरान नेपाल की ओर से बाइक पर शराब लेकर आ रहे जगदीश सहनी को जवानों ने पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से 60 बोतल शराब बरामद हुई.

अग्रिम कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंपा

एसएसबी जवानों ने गिरफ्तार तस्कर और बरामद शराब को अग्रिम कार्रवाई के लिए हरलाखी थाना पुलिस को सौंप दिया. मामले में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर को जेल भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें

हरलाखी में ई-रिक्शा की ठोकर से दो लोग घायल, भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने पकड़ा; पुलिस ने भेजा जेल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन