Madhubani News : लापरवाही बरतने के आरोप में बिस्फी प्रखंड के पांच डीलर पर गिरी गाज

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : लापरवाही बरतने के आरोप में बिस्फी प्रखंड के पांच डीलर पर गिरी गाज

एसडीएम शारंग पाणि पांडेय ने बिस्फी प्रखंड के पांच डीलरों की अनुज्ञप्ति रद्द कर दी है. यह जानकारी एसडीएम ने दी.

विज्ञापन

बेनीपट्टी. एसडीएम शारंग पाणि पांडेय ने बिस्फी प्रखंड के पांच डीलरों की अनुज्ञप्ति रद्द कर दी है. यह जानकारी एसडीएम ने दी. बताया कि बिस्फी प्रखंड के बलहा के पीडीएस विक्रेता किशोरी पासवान, जगवन पूर्वी के नीलम भारती, सिंघिया पूर्वी के मो. ताहिर, सिंघासो के शिवचंद्र प्रसाद मंडल तथा जगवन पश्चिम के मो. कासीम के पीडीएस दुकान की अनुज्ञप्ति को रद्द कर दी गयी है. यह कार्रवाई प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के जांच प्रतिवेदन के आधार पर की गई है. जांच के दौरान इन पीडीएस विक्रेताओं के स्टॉक में खाद्यान्न की उपलब्धता कम पायी गयी थी. जितनी मात्रा में खाद्यान्न पीडीएस गोदाम में रहना चाहिये, उतनी नहीं था. जन वितरण प्रणाली दुकानों की व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त बनाने के उद्देश्य से बीते एक महीने तक अनुमंडल के सभी प्रखंडों में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा पीडीएस दुकानों की जांच की गयी. जांच के दौरान गड़बड़ी पाये जाने के प्रतिवेदन प्राप्ति के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पीडीएस विक्रेताओं के लाइसेंस रद्द कर दिया गया है. पीडीएस दुकान के संचालन में गड़बड़ी या कोताही बरतने वाले विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन