Madhubani News : पूजा पंडालों में अग्नि सुरक्षा के लिए एसडीओ ने जारी की गाइडलाइन

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 23 Sep 2025 10:25 PM

विज्ञापन

दुर्गा पूजा के अवसर पर सदर अनुमंडल क्षेत्र में निर्मित पूजा पंडालों की अग्नि से सुरक्षा के लिए सदर एसडीओ चंदन कुमार झा ने गाइडलाइन जारी की है.

विज्ञापन

मधुबनी. दुर्गा पूजा के अवसर पर सदर अनुमंडल क्षेत्र में निर्मित पूजा पंडालों की अग्नि से सुरक्षा के लिए सदर एसडीओ चंदन कुमार झा ने गाइडलाइन जारी की है. एसडीओ ने कहा है कि प्रत्येक पूजा पंडाल के 100 वर्ग मीटर में 9 लीटर क्षमता का अग्निशमन यंत्र अवश्य लगाने की व्यवस्था पूजा समिति करे. पूजा समिति पंडाल का निर्माण रेलवे लाइन, विद्युत सब स्टेशन, चिमनी या भट्ठा से कम से कम 15 मीटर की दूरी पर हो. पंडाल के चारों तरफ चार पांच मीटर खुला स्थान आवश्यक रूप से रखने, पंडाल में कम से कम तीन द्वारा रखने एक सामने दो पीछे हों. प्रत्येक पंडाल के लिए अलग से फ्यूज सर्किट ब्रेकर लगाया जाए, बिजली की तार को अच्छे से टेपिंग करने यदि संभव हो तो बिजली का तार पीवीसी पाइप से निकालने, बिजली के कटने पर स्पार्कल्स लाइट का प्रयोग करने, पूजा करते समय अगरबत्ती, आरती, दिया आदि सावधानी से एवं सुरक्षित स्थान पर जलाने, आरती होने तक विशेष रूप से एक व्यक्ति का उस पर ध्यान प्रतिनियुक्त करने, अस्थाई रसोई घर को पंडाल से 200 मीटर की दूरी पर बनवाने, हवन कुंड के पास चार 1000 लीटर बड़े ड्रम का पानी बाल्टी एवं मग के साथ आवश्यक रूप से रखने का निर्देश दिया गया है. अग्नि शमन केंद्र का टेलीफोन नंबर 7485805832 जगह-जगह प्रदर्शित करने एवं रावण दहन वैसी जगह करने जहां पर्याप्त जगह हो एवं उसके लिए सुरक्षा घेरा बनाना आवश्यक है. इस गाइड लाइन को सभी संबंधित पूजा समितियों, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी व पूजा स्थल से संबंधित सभी थानाध्यक्षों को आवश्यक कार्रवाई के लिए दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन