Madhubani : डिग्री कॉलेजों में स्नातक तृतीय सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा शुरू

Published by : RAMAN KUMAR MISHRA Updated At : 26 Jun 2025 5:38 PM

विज्ञापन

लित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय द्वारा सीबीसीएस स्नातक तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2023-27) की प्रायोगिक परीक्षा जिले के 22 डिग्री महाविद्यालयों (गृह केन्द्र) में शुरु हुई.

विज्ञापन

मधुबनी . ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय द्वारा सीबीसीएस स्नातक तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2023-27) की प्रायोगिक परीक्षा जिले के 22 डिग्री महाविद्यालयों (गृह केन्द्र) में शुरु हुई. मेजर विषयों की प्रायोगिक, मौखकी परीक्षा 26 से 30 जून तक, माइनर विषयों की प्रायोगिक, मौखकी परीक्षा 1 जुलाई से 3 जुलाई तक तथा एमडीसी विषयों की प्रायोगिक / मौखकी परीक्षा 4 एवं 5 जुलाई को होगी. जिन महाविद्यालय में प्रायोगिक विषयों में परीक्षार्थियों की संख्या 20 से कम है वैसे विषयों की प्रायोगिक / मौखिकी परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय स्थित आर के कॉलेज को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है. प्रायोगिक परीक्षा के सुचारु ढंग से संचालन की जा रही है.प्रायोगिक परीक्षा में जिले के करीब 15000 छात्र-छात्राएं भाग लेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAMAN KUMAR MISHRA

लेखक के बारे में

By RAMAN KUMAR MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन