Madhubani News : विधानसभा चुनाव को लेकर बनाए गए चार चेक पोस्ट

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 14 Oct 2025 10:00 PM

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण में होने वाले चुनाव के लिए सोमवार से नामांकन भी आरंभ हो चुका है.

विज्ञापन

घोघरडीहा. विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण में होने वाले चुनाव के लिए सोमवार से नामांकन भी आरंभ हो चुका है. चुनाव के लिए प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र में चार चेक पोस्ट बनाए गए हैं. इनमें घोघरडीहा–फुलपरास मुख्य पथ पर प्लस टू भोला उच्च विद्यालय डेवढ़ के समीप, घोघरडीहा–महदेवा रोड पर प्रखंड कार्यालय के सामने, घोघरडीहा–हटनी रोड में आनंद चौक पर तथा घोघरडीहा–तिलाठ रोड में सीएमबी कॉलेज के निकट चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं, हालांकि इन चेक पोस्टों पर फिलहाल किसी भी पुलिस पदाधिकारी या जवान की तैनाती दिखाई नहीं दी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि चुनावी माहौल में सुरक्षा जांच के लिए सक्रिय निगरानी आवश्यक है. ताकि किसी भी प्रकार की अवांछित घटना या संदिग्ध गतिविधि पर समय रहते रोक लगाई जा सके. प्रशासन द्वारा चेक पोस्ट तो बना दिए गए हैं, लेकिन ड्यूटी पर कर्मियों की अनुपस्थिति सुरक्षा तैयारियों पर सवाल खड़े कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन