Crime News . देह व्यापार में शामिल दो महिला सहित चार लोग गिरफ्तार

Crime News . एसडीपीओ ने हरलाखी थाना क्षेत्र में चल रहे एक मकान में छापेमारी की. जहां देह व्यापार में शामिल दो महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.
Crime News . हरलाखी. बेनीपट्टी एसडीपीओ निशिकांत भारती ने गुप्त सूचना पर हरलाखी थाना क्षेत्र में चल रहे एक मकान में छापेमारी की. जहां देह व्यापार में शामिल दो महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार डीएसपी को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के हटबरिया पुल से करीब आधा किलोमीटर दूर कमला नहर के किनारे एक मकान में वर्षो से देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है. जिससे सामाजिक वातावरण दूषित हो रहा है. सूचना मिलते ही डीएसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची. जहां थाने की पुलिस के सहयोग से चारों आरोपी को गिरफ्तार किया गया. मौके पर एक बैग में रखे 47 पीस कंडोम बरामद हुआ. Crime News . देह व्यापार में शामिल गिरफ्तार आरोपी की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के पिपरौन गांव निवासी राम यतन साफी दो महिला व देह व्यापार का धंधा चलाने वाले बासोपट्टी थाना क्षेत्र के सिलकोर गांव निवासी मो. जासिम के रूप में किया गया है. पूछताछ के क्रम में कोलकाता निवासी महिला ने कहा कि वह एक वर्ष से देह व्यापार के धंधा में संलिप्त है. कहा कि पोखरौनी सौराठ निवासी सूरज मंडल ने मिलवाया था. मौके से पोखरौनी के सूरज मंडल फरार हो गया था. विदित हो कि थाने में पदस्थापित निवर्तमान पीएसआई प्रीति कुमारी द्वारा करीब आठ माह पूर्व भी दो महिला को इसी मकान से हिरासत में लिया गया था. थानाध्यक्ष जितेन्द्र सहनी ने कहा कि देह व्यापार में शामिल चारों लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




