Madhubani News : लंगड़ा चौक – अदलपुर – पिपराघाट सड़क चौड़ीकरण व मजबूतीकरण का किया शिलान्यास

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : लंगड़ा चौक – अदलपुर – पिपराघाट सड़क चौड़ीकरण व मजबूतीकरण का किया शिलान्यास

नगर परिषद के लंगड़ा चौक -अदलपुर पिपराघाट सड़क निर्माण का द्वार रविवार को खुल गया.

विज्ञापन

झंझारपुर. नगर परिषद के लंगड़ा चौक -अदलपुर पिपराघाट सड़क निर्माण का द्वार रविवार को खुल गया. पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने खुद रिमोट से शुभारंभ किया. मौके पर पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विकास की गाथा लिख रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह सरकार सिर्फ शिलान्यास नहीं करती है. उद्घाटन भी करती है. बिहार में विकास कार्य का तेजी से किया जा रहा है. सड़कों एवं पुलों की जाल बिछाई जा रही है. वहीं उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि विधान सभा क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए वह हमेशा से तत्पर रहे हैं और आगे भी तत्पर रहेंगे. इस सड़क का निर्माण के लिए दस करोड़ साठ लाख एक हजार रुपये से किया जाएगा. पथ निर्माण विभाग द्वारा यह कार्य 2.873 किलो मीटर तक कराया जाएगा. जिसमें सड़क का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य होगा. कार्यपालक अभियंता प्रभात कुमार ने कहा कि सड़क सात मीटर चौड़ी होगी. कार्यपालक अभियंता प्रभात कुमार ने कहा कि टेंडर की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. एजेंसी का नाम फाइनल होते ही बोर्ड पर अंकित कर दिया जाएगा. शिलान्यास कार्यक्रम में चीफ इंजीनियर अनिल कुमार, सहायक अभियंता सत्यजीत कुमार, कनीय अभियंता मधु सिन्हा सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन