Madhubani News : पैक्स अध्यक्ष व प्रबंधक पर राशि गबन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 22 Sep 2025 9:47 PM
जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा के निर्देश पर धान अधिप्राप्ति कार्य की सहकारिता विभाग की ओर से नियमित रूप से जांच व भौतिक सत्यापन किया जा रहा है.
मधुबनी. जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा के निर्देश पर धान अधिप्राप्ति कार्य की सहकारिता विभाग की ओर से नियमित रूप से जांच व भौतिक सत्यापन किया जा रहा है. इसी कड़ी में प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समिति (पैक्स) में धान अधिप्राप्ति से संबंधित भंडारण एवं वितरण की भौतिक जांच की गयी. इस दौरान बिशनपुर एवं बरुआरा पंचायत में वित्तीय अनियमितता का मामला प्रकाश में आया है. जिलाधिकारी के निर्देश पर सहकारिता विभाग ने जांच व भौतिक सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में बिशनपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अनिल कुमार यादव एवं पैक्स प्रबंधक लोकेश नाथ ठाकुर द्वारा 15 फरवरी 2025 तक 495.100 एमटी धान की अधिप्राप्ति की गई. पर जब 4 सितंबर को सुबह 11 बजे सहकारिता प्रसार पदाधिकारी मधेपुर द्वारा बिशनपुर पंचायत के पैक्स गोदाम का भौतिक सत्यापन किया तो पैक्स गोदाम में धान शून्य पाया गया. जांच में पाया गया कि अधिप्राप्त धान से 295.575 एमटी राइस मिल को हस्तगत कराया गया. जबकि शेष 199.525 एमटी धान के संबंध में पूछताछ पर पैक्स अध्यक्ष अनिल कुमार यादव एवं प्रबंधक लोकेश नाथ ठाकुर ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया. 199.525 एमटी धान के समतुल्य राशि 4638956.25 रुपए के गबन के आरोप में पैक्स अध्यक्ष एवं प्रबंधके के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कराई गई है. वहीं अंधरामठ थाना क्षेत्र के बरूआरा पंचायत में भी सहकारिता विभाग ने जांच के दौरान अनियमितता और गड़बड़ी पायी. विदित हो कि यहां किसानों से एमएसपी पर 4330 क्विंटल धान की अधिप्राप्ति पैक्स अध्यक्ष द्वारा की गई. जिसमें 2552.4 क्विंटल धान सम्बद्ध राइस मिल को हस्तगत कर दिया गया. शेष 1777.6 क्विंटल धान के संबंध में विभाग द्वारा पैक्स अध्यक्ष एवं प्रबंधक को पत्र लिखकर जवाब मांगा गया था. पत्र का अध्यक्ष एवं प्रबंधक ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया. इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत 1777.6 क्विंटल धान के समतुल्य 4088480 रुपए गबन करने के आरोप में पैक्स अध्यक्ष देवनाथ यादव एवं प्रबंधक राजू कुमार मुखिया पर प्राथमिक दर्ज करायी गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










