Madhubani News : बिजली चोरी मामले में प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : बिजली चोरी मामले में प्राथमिकी दर्ज

आरएस थाना क्षेत्र की वेहट उत्तरी में बिजली चोरी मामले में टीम ने छापेमारी कर एक उपभोक्ता को पकड़ा. मामले में उपभोक्ता मो. असरफ के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

लखनौर. आरएस थाना क्षेत्र की वेहट उत्तरी में बिजली चोरी मामले में टीम ने छापेमारी कर एक उपभोक्ता को पकड़ा. मामले में उपभोक्ता मो. असरफ के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. आरोप लगाया गया कि उन्होंने मीटर को बाईपास कर अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा की चोरी की तथा विभाग को कुल 27,804 रुपये की क्षति पहुंचाई. विद्युत आपूर्ति प्रशाखा झंझारपुर के कनीय विद्युत अभियंता शौरभ कुमार सिंह के नेतृत्व में सोमवार को वेहट उत्तरी में छापेमारी अभियान चलाया गया. थानाध्यक्ष माया कुमारी ने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन