Madhubani News : वित्त विभाग का पोर्टल ठप, सात दिनों से नहीं हो रही रजिस्ट्री

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : वित्त विभाग का पोर्टल ठप, सात दिनों से नहीं हो रही रजिस्ट्री

वित्त विभाग के पोर्टल ओग्रास में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण पिछले शुक्रवार से ही जिले में रजिस्ट्री की प्रक्रिया ठप है.

विज्ञापन

मधुबनी.

वित्त विभाग के पोर्टल ओग्रास में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण पिछले शुक्रवार से ही जिले में रजिस्ट्री की प्रक्रिया ठप है. पोर्टल फेल होने से चालान नहीं कट रहा है. जिसके चलते रजिस्ट्री कराने आए लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. वहीं सरकार को राजस्व की हानि हो रही है. विदित हो कि जिले में चल रहे भूमि राजस्व महा अभियान के लिए भी बड़ी संख्या में लोग केवाला का नकल लेने के लिए रजिस्ट्री कार्यालय आ रहे हैं. लेकिन पोर्टल काम नहीं करने की वजह से भूमि स्वामी को केवाला का नकल नहीं मिल रहा है . इससे केवाला के लिए आए न केवल आवेदक परेशान हैं बल्कि कर्मचारी भी असहज स्थिति का सामना कर रहे हैं .

लोगों को हो रही परेशानी

जमीन रजिस्ट्री हो व केवाला के नकल के लिए बड़ी संख्या में जिले के लोग प्रतिदिन दूर-दराज से रजिस्ट्री कार्यालय आते हैं. लेकिन पोर्टल फेल रहने के कारण चालान नहीं कट रहा है. इससे लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है. चल रहे भूमि राजस्व अभियान में भी पोर्टल में तकनीकी खराबी आने से भूमि संबंधी कार्य की गति प्रभावित हो रही है. इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला अवर निबंधक गौतम कुमार ने कहा है कि विभागीय स्तर पर तकनीकी खामी को दूर करने की प्रक्रिया जारी है. जैसे ही पोर्टल दुरुस्त होगा, रजिस्ट्री और नकल देने का काम फिर से सुचारू रूप से शुरू हो जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन