Madhubani News. प्रखंड कार्यालय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित 51 पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Sep 2024 9:59 PM

विज्ञापन

डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने लगातार दो दिनों तक प्रखंड मुख्यालय में अनधिकृत रूप से अनुपस्थित 51 पदाधिकारियों से जवाब-तलब किया है.

विज्ञापन

Madhubani News. मधुबनी. डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने लगातार दो दिनों तक प्रखंड मुख्यालय में अनधिकृत रूप से अनुपस्थित 51 पदाधिकारियों से जवाब-तलब किया है. 29 एवं 30 अगस्त का प्राप्त अनुपस्थिति विवरणी के अनुसार ये पदाधिकारी अपने कार्य स्थल से अनुपस्थित पाए गए. 29 अगस्त को प्रखंड स्तरीय 28 पदाधिकारी एवं 30 अगस्त को 23 पदाधिकारी अनुपस्थित पाए गए. अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों में प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी राजनगर, प्रखंड पंचायत अधिकारी राजनगर, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजनगर, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पंडौल, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पंडौल, ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक पंडौल, बीपीएम जीविका पंडौल, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बेनीपट्टी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बिस्फ़ी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी बिस्फ़ी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मधवापुर, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी हरलाखी ,प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी हरलाखी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी जयनगर, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी जयनगर, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी जयनगर, बीपीएम जीविका जयनगर, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बासोपट्टी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी झंझारपुर, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी झंझारपुर, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी झंझारपुर, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी मधेपुर, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी मधेपुर, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी मधेपुर, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी लखनौर, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अंधराठाढ़ी, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी घोघरडीहा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी लौकही शामिल हैं. 30 अगस्त को अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों में प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी राजनगर ,प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी राजनगर, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजनगर, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पंडौल, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पंडौल, ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक पंडौल, बीपीएम जीविका पंडौल, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बेनीपट्टी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बिस्फ़ी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी बिस्फ़ी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मधवापुर, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी हरलाखी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी हरलाखी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी जयनगर, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी जयनगर, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी जयनगर, बीपीएम जीविका जयनगर, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बासोपट्टी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी झंझारपुर, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी झंझारपुर, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी झंझारपुर,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मधेपुर, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी मधेपुर, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी मधेपुर, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी लखनौर, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अंधराठाढ़ी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अंधराठाढ़ी, चिकित्सा पदाधिकारी लौकही अनुपस्थित पाए गए. डीएम ने कहा है कि प्रखंड विकास पदाधिकारी से प्राप्त अनुपस्थिति विवरणी के अनुसार ये सभी पदाधिकारी अनधिकृत रूप से मुख्यालय से अनुपस्थित पाए गए. जो पदाधिकारियों के कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता को परिलक्षित करता है. डीएम ने निर्देश दिया कि पत्र प्राप्त के दो दिनों के अंदर स्पष्टीकरण का उत्तर डीएम कार्यालय को उपलब्ध करना सुनिश्चित करें. साथ ही चेतावनी दी है कि क्यों नहीं मुख्यालय से बिना किसी सूचना व कार्यादेश के अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के आरोप में अनुपस्थित पदाधिकारियों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन