Madhubani News : अरुण शंकर प्रसाद के मंत्री बनने पर एनडीए कार्यकर्ताओं में उत्साह

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : अरुण शंकर प्रसाद के मंत्री बनने पर एनडीए कार्यकर्ताओं में उत्साह

गुरुवार को नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद स्थानीय एनडीए नेताओं व कार्यकर्ताओं में उल्लास का माहौल रहा.

विज्ञापन

घोघरडीहा. गुरुवार को नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद स्थानीय एनडीए नेताओं व कार्यकर्ताओं में उल्लास का माहौल रहा. झंझारपुर भाजपा जिलाध्यक्ष बच्चा बाबू कामत, वरिष्ठ भाजपा नेता उपेंद्र कुमार यादव व भाजपा जिला उपाध्यक्ष अवधेश ठाकुर ने मंत्रिमंडल में शामिल सभी नये मंत्रियों को बधाई दी. कहा कि नयी सरकार से जनता को बेहतर और प्रभावी कार्य की उम्मीद है. विशेष तौर पर मधुबनी जिले से मंत्री बनाए गए विधायक अरुण शंकर प्रसाद को लेकर उत्साह है. उन्होंने कहा कि अरुण शंकर प्रसाद एक जमीनी और जनसरोकारी नेता हैं. जिनके मंत्रीमंडल में शामिल होने से जिले के विकास को नई गति मिलेगी. एनडीए नेताओं ने उम्मीद जताई कि जिले की समस्या सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि से जुड़े मुद्दों पर अब तेज़ी से पहल होगी. स्थानीय कार्यकर्ताओं में भी खुशी का माहौल देखा गया. जिन्हें विश्वास है कि नई सरकार में जिले की आवाज पहले से अधिक प्रभावी ढंग से उठेगी. नेताओं ने कहा कि जनता ने जिस भरोसे के साथ एनडीए को समर्थन दिया है. उस पर खरा उतरना अब प्राथमिकता होगी. बधाई देने वालों में बिनोद कामत, लालदेव कामत, हृदय नारायण कामत, युवा भाजपा नेता अरुण झा गणेश, ध्रुव झा, संजय कुमार मंडल, धर्मेंद्र कुमार मंडल, काशीनाथ चौधरी, राजीव रंजन बिहारी, नपं के पूर्व मुख्य पार्षद श्रवण ठाकुर, अमर ठाकुर, गणेश सिंह, हरि प्रकाश सुल्तानिया, मधुबनी के बिक्रमशीला देवी, फूलदेव यादव सहित भाजपा जदयू के कार्यकर्ता शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन