Madhubani News : अतिक्रमण मामलों का करें त्वरित निबटारा

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

समाहरणालय में जिला राजस्व समन्वय समिति की समीक्षात्मक बैठक हुई. अध्यक्षता आपदा अपर समाहर्ता संतोष कुमार ने की.

विज्ञापन

मधुबनी. समाहरणालय में जिला राजस्व समन्वय समिति की समीक्षात्मक बैठक हुई. अध्यक्षता आपदा अपर समाहर्ता संतोष कुमार ने की. बैठक में अतिक्रमणवाद की समीक्षा कर अपर समाहर्ता ने कहा कि अतिक्रमण के मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निष्पादित करे. अपर समाहर्ता ने सभी सीओ को अतिक्रमण वाद के मामलों को सरजमीनी पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी डीसीएलआर को नियमित रूप से अंचलों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया. कहा कि सीओ जल निकायों के अतिक्रमण को स्वयं चिन्हित कर उस पर अतिक्रमण वाद चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराएं. साथ ही नीलाम पत्रवाद का निष्पादन करने का निर्देश दिया. आपदा अपर समाहर्ता ने लगान वसूली कार्य की समीक्षा की. तेजी लाने का निर्देश भी दिया. लोक सेवाओं के अधिकार की समीक्षा के क्रम में प्राप्त आवेदनों को निर्धारित समय में निष्पादित करवाना सुनिश्चित करे. कहा कि जनता दरबार में सबसे अधिक परिवाद भूमि विवाद से संबंधित होते हैं. भूमि विवाद के समाधान के लिए थाना दिवस को उपयोगी बताते हुए उन्होंने कहा कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों में अधिकतर मामलों को भूमि की मापी करवाकर निष्पादित किया जा सकता है. निर्देश दिया कि इसके तहत एक भी पात्र भूमिहीन छूटे नही. इसे हर हाल में सुनिश्चित करे. सीडब्लूजेसी की समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया कि न्यायालय संबंधी मामलों को पूरी गंभीरता से लेकर ससमय एसओएफ तैयार कर ससमय पूरा करें. उन्होंने कहा कि इसमें थोड़ी भी लापरवाही एवं शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. निम्न प्रदर्शन करने वाले अंचल अगली बैठक तक अपने प्रदर्शन में सुधार कर लें. अन्यथा जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने दाखिल-खारिज के प्राप्त आवेदनों का हर हाल में निर्धारित अवधि में निष्पादन करने का निर्देश दिया. बैठक में जिला राजस्व शाखा के प्रभारी पदाधिकारी नसीम निशांत, विकास शाखा के प्रभारी पदाधिकारी एवं जिला स्थापना शाखा, जिले के सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, सभी अंचल अधिकारी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन