Madhubani News : सड़क पर अतिक्रमण रहने से राहगीर व चालक परेशान

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 18 Nov 2025 9:55 PM

विज्ञापन

प्रखंड मुख्यालय की मुख्य सड़कें औसी जीरोमाइल, घजवा, नूरचक, बैगरा, भैरवा, परसौनी, सिमरी, जगवन, खंगरैठा, यदुपट्टी सहित एक दर्जन से अधिक बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या दिन प्रतिदिन भयावह होती जा रही है.

विज्ञापन

बिस्फी. प्रखंड मुख्यालय की मुख्य सड़कें औसी जीरोमाइल, घजवा, नूरचक, बैगरा, भैरवा, परसौनी, सिमरी, जगवन, खंगरैठा, यदुपट्टी सहित एक दर्जन से अधिक बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या दिन प्रतिदिन भयावह होती जा रही है. व्यवसायी सड़क किनारे तक सामान फैला कर रखने व अस्थाई ठेला, टेंपो के अनियंत्रित खड़े रहने से जाम की स्थिति रहती है. सुबह से देर शाम तक बाजार क्षेत्र में वाहनों की कतारे लगी रहती हैं. जिससे आम लोगों को आवाजाही बेहद प्रभावित हो रही है. स्थानीय निवासियों का कहना है की मुख्य सड़क पर यदि कोई बड़ा वाहन मार्केट में प्रवेश कर जाए तो दूसरी ओर से आने वाले वाहनों को निकालना लगभग असंभव हो जाता है. स्थिति इतनी गंभीर हो जाती है कि एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों को भी लंबी दूरी तक जाम में फंसे रहते है. इसमें मरीज, स्कूली बच्चों, कार्यालय जाने वाले कर्मचारी, पदाधिकारी और आमजनों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन