ePaper

Madhubani News : फीडर के डीटीआर में खराबी के कारण बिजली आपूर्ति रही बाधित

Updated at : 19 Aug 2024 4:10 AM (IST)
विज्ञापन
Electricity

Electricity

Madhubani News :बीते शनिवार को शहर के सभी छह फीडर के कई डीटीआर ट्रांसफाॅर्मर में खराबी आने के कारण उपभोक्ताओं को बिजली की समस्या से जूझना पड़ा.

विज्ञापन

Madhubani News : बीते शनिवार को शहर के सभी छह फीडर के कई डीटीआर ट्रांसफाॅर्मर में खराबी आने के कारण उपभोक्ताओं को बिजली की समस्या से जूझना पड़ा. बीते शनिवार की रात हल्की बारिश के बाद अचानक शहर के कोसी फीडर, हवाई अड्डा फीडर, मंगरौनी फीडर व इमरजेंसी फीडर में कई जगह ट्रांसफार्मर खराब हो गया. जिसकी वजह से विनोदा नंद कॉलोनी, आदर्श नगर, हॉस्पिटल रोड, बुद्धनगर,कोतवाली चौक सहित आरके कॉलेज में स्थित ट्रांसफार्मर में फ्यूज की खराब हो गया. जबकि कोसी फीडर में बंच केबल में हुई खराबी के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई. हॉस्पिटल रोड में लगे ट्रांसफार्मर का फ्यूज शनिवार की रात खराब हो गया. जिसे सात घंटे के बाद बिजली विभाग द्वारा दुरुस्त कराया गया.

Madhubani News : बारिश होने के कारण ट्रांसफाॅर्मर का फ्यूज खराब हो गया

लगातार बिजली नहीं मिलने के कारण नलजल का मोटर नहीं चला. जिसकी वजह से लोगों को पानी के लिए काफी परेशानी हो हुई. बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता मो. अरमान ने कहा कि बीते शनिवार की रात तेज हवा के साथ बारिश होने के कारण ट्रांसफाॅर्मर का फ्यूज खराब हो गया. फ्यूज बनाने के लिए मिस्त्री को भेजा भी गया. लेकिन बारिश के कारण मिस्त्री लाइन को दुरुस्त नहीं कर पाया. जिसके कारण परेशानी हुई. कार्यपालक अभियंता ने कहा कि रात के समय में सिर्फ पांच मिस्त्री ही उपलब्ध रहता है.

अगर एक समय में कई जगह खराबी आ जाती है तो उसे दुरुस्त करने में समय लग जाता है. बरसात के समय मिस्त्री पोल पर चढ़कर काम नहीं करता है. बरसात खत्म होने के बाद मिस्त्री ने काम कर बिजली आपूर्ति बहाल की. उपभोक्ता राजीव कुमार, लक्ष्मण झा, अमित श्रीवास्तव ने कहा कि जिस दिन गर्मी अधिक रहती है उस दिन किसी न किसी कारण से बिजली आपूर्ति बाधित जाती है.

Also Read : Madhubani News : अज्ञात बाइक की ठोकर से 16 वर्षीय किशोर की मौत

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन