लाल दास प्लस टू उच्च विद्यालय में चुनाव पाठशाला

लालदास प्लस टू उच्च विद्यालय खड़ौआ बूथ पर शनिवार को मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया
लखनौर . लालदास प्लस टू उच्च विद्यालय खड़ौआ बूथ पर शनिवार को मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया. लखनौर बीडीओ डॉ. विमल कुमार की अध्यक्षता में चुनाव पाठशाला में जीविका समूह के सदस्यों के अलावा काफी अधिक संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित थे. बताते चलें कि स्वीप कोषांग द्वारा अनुमंडल स्तर पर विभिन्न पंचायतों में जागरूकता रैली और पाठशाला का आयोजन किया जा रहा है. पिछले चुनाव में 47 प्रतिशत से कम मतदान प्रतिशत वाले चिन्हित बूथ पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए 22 अप्रैल तक विशेष अभियान चलेगा. कहा कि अपने आवंटित क्षेत्र में घर घर जाकर लोगों को जागरूक करना है. लोगों को समझाना है कि ईवीएम पर वोट डालना काफी आसान है. सभी पंचायतों में ईवीएम मशीन पर भी वोट डालना सिखाया जाएगा. पंचायत, स्कूल, कॉलेज आदि में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. युवा मतदाताओं को विशेष रूप से उन्होंने शत-प्रतिशत मतदान में भाग लेने का आग्रह किया. अवसर पर संबंधित बूथ के बीएलओ विजय कुमार के साथ ग्रामीण भी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




