अप्रैल से स्कूलों में ई-रिक्शा व ऑटो बंद

Edited by DIGVIJAY SINGH
Updated:
विज्ञापन

जिला के सभी स्कूलों में अगले माह से स्कूली बच्चों के परिवहन के लिए ऑटो और ई-रिक्शा का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा.

विज्ञापन

मधुबनी . जिला के सभी स्कूलों में अगले माह से स्कूली बच्चों के परिवहन के लिए ऑटो और ई-रिक्शा का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा. राज्य सरकार ने एक अप्रैल से स्कूली छात्र-छात्राओं के परिवहन में ऑटो या ई-रिक्शा के इस्तेमाल पर पूर्णत: प्रतिबंध लगा दिया है. इस संबंध में बिहार पुलिस मुख्यालय के सहायक पुलिस महानिदेशक ट्रैफिक प्रभाग ने एसपी को पत्र भेजकर अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है. परिवहन विभाग ने इस आदेश का अनुपालन कराने के लिए पुलिस मुख्यालय को भी पत्र भेजा था. सहायक पुलिस महानिरीक्षक (ट्रैफिक) की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि स्कूली बच्चों के परिवहन में ई-रिक्शा का धड़ल्ले से परिचालन हो रहा है. जो सड़क दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहा है. इसे देखते हुए एसपी अपने जिलों में स्कूली बच्चों के परिवहन ई-रिक्शा और ऑटो का परिचालन प्रतिबंधित करें. साथ ही इसके सभी हितधारकों जैसे विद्यालय प्रबंधन, अभिभावक, ट्रांसपोर्ट प्रबंधन आदि के बीच इस सूचना को प्रचारित- प्रसारित कर इसे प्रभावकारी ढंग से लागू कराना सुनिश्चित कराएं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन