रक्तदान व उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित हुए डॉ. कुणाल

रक्तदान करने, रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित करने एवं रक्तदान कैंप के आयोजन जैसे उत्कृष्ट कार्यों के लिए राज्य स्वास्थ्य समिति के सभागार में गुरुवार को ब्लड बैंक प्रभारी डा. कुणाल कौशल को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने सम्मानित किया.
सिविल सर्जन डॉ. नरेश कुमार भीमसारिया ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि युवाओं को रक्तदान में ज्यादा से ज्यादा संख्या में हिस्सा लेना चाहिए. रक्तदान महादान की श्रेणी में आता है. रक्तदान करने से जरूरतमंदों की मदद होती है. इसके साथ ही रक्तदाता कार्ड प्राप्त करने से भविष्य में अपने या परिवार के लिए भी जरूरत पड़ने पर आसानी से रक्त प्राप्त कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि रक्तदान से कमजोरी आती है. इस मिथक को तोड़ कर बेफिक्र होकर रक्तदान करें. क्योंकि रक्तदान से रक्तदाता को स्वास्थ्य लाभ मिलता है. उन्होंने कहा कि जिले में थैलेसीमिया के 60 मरीज हैं. जिन्हे हर माह ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराया जाता है. साथ ही अन्य मरीजों को भी रक्त उपलब्ध कराया जाता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




