Madhubani News : डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की मनी जयंती
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 15 Oct 2025 10:56 PM
देश के मिसाइल मैन व युवाओं के प्रेरणास्त्रोत महान वैज्ञानिक भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनायी गयी.
बिस्फी. देश के मिसाइल मैन व युवाओं के प्रेरणास्त्रोत महान वैज्ञानिक भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनायी गयी. प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय, दूल्हा परिसर में लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पण कर नमन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रधान डॉ विनोद कुमार झा ने की. कहा कि उनका जीवन हमें सिखाता है कि सपना वह नहीं जो हम नींद में देखते हैं, सपना वह है, जो हमें सोने नहीं देता. युवा पीढ़ी को नयी दिशा देने वाली है. मौके पर विज्ञान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया. इसमें मुख्य रूप से मिसाइल निर्माण पर फोकस किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने विज्ञान से संबंधित कई प्रकार के प्रोजेक्ट भी तैयार कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. मौके पर डॉ अब्दुल कलाम के किये गए विज्ञान के क्षेत्र में क्रिया कलापों, उनकी उपलब्धियां पर चर्चा की गयी. बीपीआरओ सह बीइओ शेखर कुमार ने प्रदर्शनी में भाग लेने वाले उत्कृष्ट बच्चों को पुरस्कृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. मौके पर कई छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी व भाषण प्रस्तुत किया. इस अवसर पर कमलेश यादव, सविता कुमारी, रिंकी कुमारी, राजाराम यादव सहित कई लोगों उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










