Madhubani News : औरत को कोई बेबस न समझे, कोमल है कमजोर न समझे...

Updated at : 08 Mar 2025 10:26 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : औरत को कोई बेबस न समझे, कोमल है कमजोर न समझे...

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मिथिला चित्रकला संस्थान में शनिवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

मधुबनी.

कला संस्कृति एवं युवा विभाग व जिला प्रशासन के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मिथिला चित्रकला संस्थान में शनिवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. कला एवं संस्कृति पदाधिकारी नीतीश कुमार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर तीन पद्म श्री बौआ देवी, दुलारी देवी एवं शिवन पासवान के निर्देशन में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ. पहले सत्र में जिला के कलाकारों द्वारा चित्रांकन प्रतियोगिता में भाग लिया गया. मिथिला चित्रकला प्रतियोगिता के मल्टी परपस हॉल में 73 कलाकारों ने ऑन स्पॉट चित्रांकन किया. जिसे हॉल के दीवारों पर चिपका कर प्रदर्शनी किया गया.दूसरे सत्र में महिला कवि सम्मेलन, झिझिया नृत्य, लोक गायन,भाव नृत्य, नाट्य नृत्य जाट-जटिन नृत्य की प्रस्तुति हुई.

महिला कवि सम्मेलन में मालती कुमारी, अनुपम झा, अनामिका चौधरी, अंजली कुमारी, विभा झा, कुमकुम ठाकुर ने अपने कविता से उपस्थित दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. इस दौरान अनामिका चौधरी के कविता औरत को लोगों ने खूब सराहा. औरत को कोई बेबस न समझे, कोमल है कमजोर न समझे,उनके हृदय में प्यार भरा है, ममता स्नेह का भंडार भरा है. सांस्कृतिक कार्यक्रम में जाट-जटिन नृत्य में सेजल, अंशु, जूही मिश्रा, जूही झा, रिया, स्नेहा श्री, मधु कुमारी, सिद्धि, निशा, पूजा, सरिता, रंभा ने नृत्य प्रस्तुत किया. लोक गीत रूपांजलि की टीम के तरफ से प्रस्तुति दी गई. जन जागरण संगीत महाविद्यालय के तरफ से भाव नृत्य, नाट्य नृत्य की प्रस्तुति हुई. मंच संचालन सोनल पासवान ने किया.

महिला कवयित्री को पद्मश्री ने किया सम्मानित

रहिका चित्रकला संस्थान सौराठ में कला संस्कृति युवा विभाग एवं जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के अवसर पर चित्रकला संस्थान सोराठ मे विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें महिला कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसमें कवयित्री मालती मिश्रा, अनुपम झा, अनामिका देवी देवी को पद्मश्री बौआ देवी ने सम्मानित किया. वही अंजली देवी, विभा झा, कुमकुम ठाकुर को पद्मश्री दुलारी देवी ने सम्मानित किया. कवि सम्मेलन में भाग लेने के लिये कई नामचीन कवयित्री शामिल हुईं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन