Madhubani News : जनता दरबार में डीएम ने सुनीं लोगों की शिकायत

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 28 Nov 2025 9:35 PM

विज्ञापन

एम के जनता दरबार में जिले के सुदूर क्षेत्रों से आए परिवादियों से प्राप्त शिकायतों के आलोक में जिलाधिकारी ने वर्चुअल के माध्यम से जुड़े संबंधित अधिकारियों को त्वरित निबटारा का निर्देश दिया.

विज्ञापन

मधुबनी. डीएम के जनता दरबार में जिले के सुदूर क्षेत्रों से आए परिवादियों से प्राप्त शिकायतों के आलोक में जिलाधिकारी ने वर्चुअल के माध्यम से जुड़े संबंधित अधिकारियों को त्वरित निबटारा का निर्देश दिया. शुक्रवार को 51 परिवादियों ने ऑनलाइन माध्यम से एवं 5 ऑफलाइन माध्यम से अपना पंजीकरण कराया. जिसमें 22 परिवादी जनता दरबार में उपस्थित हुए. इसी कड़ी में फुलपरास थाना के सिसोनी के ललित पंडित ने आम रास्ता पर की गयी अतिक्रमण खाली कराने एवं पक्कीकरण के लिए आवेदन दिया. वहीं, कोरियापट्टी निवासी आरती देवी ने जमीन अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की. सभी परिवादियों से बारी-बारी से शिकायतें सुनी गई और उनके परिवाद के निवारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन