Madhubani News : प्रखंड में इन्यूमरेशन फार्म वितरण का काम पूरा

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : प्रखंड में इन्यूमरेशन फार्म वितरण का काम पूरा

बीडीओ रजनीश शंकर झा ने सभी बीएलओ को इन्यूमरेशन फार्म उपलब्ध करवाकर मतदाताओं के घर घर जाकर फार्म भरवाने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

खुटौना. प्रखंड की सभी पंचायतों में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ रजनीश शंकर झा ने सभी बीएलओ को इन्यूमरेशन फार्म उपलब्ध करवाकर मतदाताओं के घर घर जाकर फार्म भरवाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि एक भी सक्षम मतदाता का नाम छुटने न पाए. उन्होंने आगामी 26 जुलाई तक विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण का काम चलाये जाने की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि बीएलओ के द्वारा दस्तावेजों के साथ भरे हुए फार्म एवं गणना प्रपत्र के साथ ऑनलाइन किया जाएगा. इसके लिए पूरे प्रखंड में जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है. बीडीओ ने खुद कई पंचायतों में जाकर फाॅर्म बंटवाया. फार्म बांटने के दौरान सभी जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता से इस कार्य में अपनी सहभागिता दिखाते हुए बीएलओ को सहयोग करने की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन