Madhubani News : एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक में सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 25 Oct 2025 10:40 PM

विज्ञापन

हरलाखी में एनडीए कार्यालय परिसर में सभी घटक दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं की समन्वय बैठक हुई.

विज्ञापन

बेनीपट्टी/मधवापुर. हरलाखी में एनडीए कार्यालय परिसर में सभी घटक दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं की समन्वय बैठक हुई. भाजपा एमएलसी घनश्याम ठाकुर, जदयू पूर्व जिलाध्यक्ष अब्दुल कैयूम, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भोगेंद्र ठाकुर, जदयू के जिला संगठन प्रभारी डा. राम प्रवेश पासवान, जंग बहादुर यादव व आरएलएम के प्रदेश महासचिव बीरबल पंजियार सहित सभी नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए. अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद एवं संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध राय ने की. एमएलसी ने कहा कि पूरे बिहार में विकास का ऐतिहासिक कार्य हो रहा है. वहीं, विधायक सुधांशु शेखर ने एनडीए सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने सभी वर्गों के लोगों के कल्याण और उत्थान के लिये कई उल्लेखनीय कार्य किये हैं. लेकिन विपक्षी दलों के लोग जनता को गुमराह करने की फिराक में हैं. वहीं कार्यक्रम में जदयू व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष तथा संगठन प्रभारी के अलावे भाजपा नेता गौड़ी शंकर महतो, मुनेश्वर ठाकुर, रंजीत यादव, श्याम सुंदर विश्वकर्मा, नरेश यादव, प्रमोद गुप्ता, अनिल सिंह, सरोज झा, अजय भगत, बीरेंद्र उर्फ रूनू प्रतिहस्त, रामकृपाल महतो, कामाख्या नारायण ठाकुर, चेतन रश्मि, श्रवण झा, मोदरिफ नदाफ, शिव कुमार साह, मुकेश पासवान, अरुण यादव, मनीष राय, रणवीर सिंह, मो. सितारे व सज्जन नायक सहित अन्य ने भी विचार व्यक्त किये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन