Madhubani News : मिट्टी के दीप और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की बढ़ी मांग

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : मिट्टी के दीप और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की बढ़ी मांग

दीपावली और लक्ष्मी-गणेश पूजा के लिए शुक्रवार को स्थानीय बाजारों में भारी चहलपहल देखी गई.

विज्ञापन

घोघरडीहा. दीपावली और लक्ष्मी-गणेश पूजा के लिए शुक्रवार को स्थानीय बाजारों में भारी चहलपहल देखी गई. सुबह से ही लोगों की भीड़ बाजारों में उमड़ पड़ी. दुकानों पर सजावट के साथ दीपावली से जुड़ी सामग्री की खरीदारी के लिए ग्राहकों की आवाजाही पूरे दिन बनी रही. मिट्टी के दीप, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, सजावटी लाइट, झालर, मिठाई और पटाखों की दुकानों पर विशेष भीड़ देखी गई. दुकानदारों ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार बिक्री में काफी बढ़ोतरी हुई है. लोग मिट्टी के दीप और देसी सजावटी सामानों को अधिक प्राथमिकता दे रहे हैं. बाजार में रौनक देखकर व्यापारी खुश नजर आए. बच्चों में पटाखे और सजावटी सामानों के लिए खासा उत्साह देखा गया. वहीं पुलिस-प्रशासन की ओर से भीड़ भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे. ताकि लोग सुरक्षित तरीके से खरीदारी कर सकें. कुल मिलाकर दीपावली से पहले बाजारों की रौनक अपने चरम पर है और हर ओर रोशनी व उल्लास का माहौल देखा जा रहा है।

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन