Madhubani News : बाइक की ठोकर से वृद्ध महिला की मौत, चालक फरार

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : बाइक की ठोकर से वृद्ध महिला की मौत, चालक फरार

थाना क्षेत्र की रजुआही गांव में शुक्रवार की देर रात बाइक की ठोकर से 60 वर्षीय महिला की मौत हो गयी.

विज्ञापन

घोघरडीहा. थाना क्षेत्र की रजुआही गांव में शुक्रवार की देर रात बाइक की ठोकर से 60 वर्षीय महिला की मौत हो गयी. घटना के बाद चालक बाइक छोड़कर फरार हो गया. मृतका की पहचान रजुआही निवासी बद्री चौपाल की पत्नी के रूप में हुई. दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए. घोघरडीहा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया. पुलिस घटनास्थल से बाइक जब्त कर ली है. थानाध्यक्ष शुभम कुमार ने कहा कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. ग्रामीणों का कहना है कि लापरवाही के कारण अक्सर ऐसी घटनाएं हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन