Madhubani News : गर्भवती महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत, पति गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : गर्भवती महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत, पति गिरफ्तार

अनुमंडल मुख्यालय के देवधा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात 8 माह की गर्भवती अकौनहा निवासी काजल कुमारी की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गयी.

विज्ञापन

जयनगर. अनुमंडल मुख्यालय के देवधा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात 8 माह की गर्भवती अकौनहा निवासी काजल कुमारी की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गयी. इसकी सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गयी. मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि काजल कुमारी की गला दबाकर हत्या पति व ससुराल वालों ने की है. 10 माह पूर्व काजल कुमारी की शादी अकौनहा गांव के नूनू महरा के पुत्र चंदन महरा के साथ हुई थी, सूत्रों के अनुसार, दोनों का लव मैरेज हुआ था. मामले में देवधा थाना अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा है कि इस मामले में शीला देवी के लिखित बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस ने पति व एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. शव का पोस्टमार्टम अस्पताल में कराया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन