Madhubani News : टीएलएम मेला के आयोजन के लिए तिथि निर्धारित

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : टीएलएम मेला के आयोजन के लिए तिथि निर्धारित

शिक्षा विभाग ने क्षेत्र के सभी विद्यालयों में टीएलएम मेला के आयोजन के लिए तिथि निर्धारित कर दी है.

विज्ञापन

बिस्फी. शिक्षा विभाग ने क्षेत्र के सभी विद्यालयों में टीएलएम मेला के आयोजन के लिए तिथि निर्धारित कर दी है. 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक विद्यालय स्तर पर जबकि प्रखंड स्तर पर 16 दिसंबर से 15 जनवरी तक आयोजित किए जाएंगे. टीएलएम मेला में प्रतिभागी शिक्षक शिक्षिका टीएलएम का विकास स्थानीय भाषा में करेंगे, जो पाठ्य पुस्तक के सीखने के प्रतिफल से अनिवार्य रूप से संबंध होगा. बीपीआरओ सह बीईओ शेखर कुमार ने बताया कि प्रथम चरण में टीएलएम मेला का आयोजन स्कूल स्तर पर होगा. यहां से चयनित शिक्षक शिक्षिका ही प्रखंड स्तरीय मेला में भाग लेंगे. प्रखंड स्तरीय चयनित शिक्षक जिला व जिला स्तर पर चयनित शिक्षक राज्य स्तरीय मेला में भाग ले सकेंगे. मेला के दौरान निर्णायक दल के सदस्यों द्वारा अवलोकन किया जाएगा. शिक्षक अपने टीएलएम के बारे में विस्तार से निर्णायक दल को बताएंगे. मेला में क्लास 1 से 5 के छात्राओं के अधिगम आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए हिंदी अंग्रेजी उर्दू गणित पर्यावरण विज्ञान में ही टीएलएम विकसित का प्रस्तुत किया जाएगा. प्रतिभागी सभी शिक्षक शिक्षकाओ की प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा. जिन प्रतिभागी शिक्षकों का चयन आगे की प्रतियोगिता के लिए होगा उन्हें इसके साथ विजेता प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे. टीएलएम का प्रदर्शन करते हुए सीखने सिखाने की प्रक्रिया से शिक्षकों की बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन