Madhubani News :जनकपुर में तिलकोत्सव देखने उमड़ी श्रदालुओं की भीड़

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 23 Nov 2025 9:52 PM

विज्ञापन

पड़ोसी देश नेपाल के जनकपुर धाम में सीता राम विवाह पंचमी महा महोत्सव के चौथे दिन रविवार को श्रीराम मंदिर में मिथिला रीति रिवाजों से प्रभु श्रीराम का तिलकोत्सव रस्म सम्पन्न हुआ.

विज्ञापन

जनकपुरधाम से संजय राउत व रोशन ठाकुर (हरलाखी/बासोपट्टी).

पड़ोसी देश नेपाल के जनकपुर धाम में सीता राम विवाह पंचमी महा महोत्सव के चौथे दिन रविवार को श्रीराम मंदिर में मिथिला रीति रिवाजों से प्रभु श्रीराम का तिलकोत्सव रस्म सम्पन्न हुआ. ढाई बजे जानकी मंदिर से 151 भार (नेत) जानकी मंदिर के महंत राम तपेश्वर दास वैष्णव व उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास वैष्णव की अगुवाई में गाजे-बाजे के साथ नगर के विभिन्न भागों से गुजरते हुए श्रीराम मंदिर पहुंचा. जिसके बाद राम मंदिर के महंत राम गिरी बाबा, महावीर युवा कमिटी,श्रीराम युवा कमिटी के अध्यक्ष सहित अन्य के द्वारा जानकी जी की तरफ से आए जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास वैष्णव सहित सभी अतिथियों को मिथिला परंपरा के अनुसार पाग, फूलमाला व अंगवस्त्र से भव्य स्वागत किया गया.

राजा जनक की भूमिका में जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत महंत राम रोशन दास वैष्णव तथा दशरथ की भूमिका राम मंदिर के महंत राम गिरी बाबा ने निभाई. वहीं विश्वामित्र, वशिष्ठ, राम लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न की भूमिका रामलीला के कलाकारों ने निभाई. फिर रामलीला की कलाकारों के द्वारा तिलकोत्सव कार्यक्रम का भव्य मंचन किया गया. तिलकोत्सव कार्यक्रम में राम मंदिर के महंत राम गिरी ने दशरथ तथा जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास वैष्णव ने जनक की भूमिका में समधि मिलन किए. इस अवसर पर महिलाओं ने मंगल गीत गायी. इस आयोजन का गवाह हजारों की संख्या में मौजूद लोग बनें. भगवान का तिलक रस्म मिथिला परंपरा के अनुसार देखने को मिला. इस दौरान हंसी, ठिठौली, गाली, गलौज का दौर भी चलता रहा. वहीं जय श्रीराम-जय किशोरी जी की उद्घोष से श्रीराम मंदिर परिसर गुंजयमान हो रहे थे. तिलकोत्सव में मैथिली कलाकारों ने “आजू तिलक चढ़े रघुनंदन के.. आदि मंगल गीतों पर आकर्षक नृत्य से दर्शकों को प्रसन्न कर दिया. कार्यक्रम में मधेश प्रदेश के कई मंत्री, विश्व हिन्दू परिषद नेपाल के पदाधिकारियों, धनुषा जिला के सीडीओ, धनुषा एस.पी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

विवाहपंचमी महोत्सव को लेकर, जनकपुर धाम की बढ़ी रौनक

विवाहपंचमी महामहोत्सव को लेकर इन दिनों जनकपुर धाम का रौनक काफी बढ़ गई है. धाम में हर तरफ साधु-संत, महिला-पुरुष व बच्चों समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु नजर आ रहे हैं. सभी भगवान राम और माता सीता की भक्ति में डूबे हुए हैं. दरअसल, साधु-संत के साथ ही सभी श्रद्धालु विवाह पंचमी के अवसर पर जनकपुर धाम में हर साल होने वाले भगवान राम और माता सीता की विवाहोत्सव में शरीक होने के लिए लाखों की संख्या में पहुंचे हुए हैं. जिससे पूरे धाम का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है. हर तरफ विवाह से जुड़ी गीतों की ही गूंज सुनाई दे रही है. लोगों के बीच सिर्फ और सिर्फ विवाहोत्सव की ही चर्चा है. आज सोमवार को शाम पवित्र गंगासागर तालाब पर जानकी जी का मटकोर कार्यक्रम होने की जानकारी महंत ने दी है. तिलकोत्सव रश्म से पहले जानकी मंदिर का महौल भक्तिमय बना रहा. मंदिर परिसर विवाह गीतों से गुंजयमान हो रहे थे. इस अवसर पर जानकी जी को 111 मीटर लंबा चुनरी चढ़ावा दिया गया. इस अवसर पर महिलाओं ने मंगल गीत गाती दिखी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन